{"_id":"68f3766734556ecfe00f9011","slug":"youth-arrested-for-molesting-teen-girl-in-pilibhit-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: किशोरी से की छेड़खानी, शिकायत पर धमकाया, आरोपी युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: किशोरी से की छेड़खानी, शिकायत पर धमकाया, आरोपी युवक गिरफ्तार
Sat, 18 Oct 2025 04:43 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 18 Oct 2025 04:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ उसी की कॉलोनी के युवक ने छेड़खानी की। शिकायत करने पर आरोपी के परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक कॉलोनी निवासी महिला ने सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री से घर से बाहर निकलने पर युवक रवि छेड़खानी करता है। बेटी ने जब उन्हें बताया तो कई बार आरोपी युवक को समझाया, लेकिन फिर भी वह हरकतों से बाज नहीं आया।
विज्ञापन
शिकायत पर आरोपी पक्ष ने दी धमकी
आरोप है कि 17 अक्तूबर को सुबह उसकी पुत्री किसी काम के चलते घर से बाहर गई तो आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी कर अश्लील हरकतें की। घर आकर पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसपर वह शिकायत करने के लिए आरोपी के घर गए। उसके परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई पर अमल शुरू किया गया है।