{"_id":"694ae4b2c8d5b857b3026efa","slug":"youth-activity-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-150430-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ओलंपियाड परीक्षा में बच्चों ने हल किए गणित के सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ओलंपियाड परीक्षा में बच्चों ने हल किए गणित के सवाल
Wed, 24 Dec 2025 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
साइन इंग्लिश मीडियम स्कूल में परीक्षा देते बच्चे। संवाद
पीलीभीत। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड परीक्षा मंगलवार को शहर के साइन इंग्लिश मीडियम और ज्ञान इंटरनेशनल में कराई गई। इसमें 100 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने गणित के प्रश्न हल किए।
ओलंपियाड स्कूली बच्चों को भविष्य में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी व शिक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाने का कार्य कर रहा है। उनमें विषयवार समझ, सवालों के प्रति जिज्ञासा का विकसित करने, समस्या समाधान की सोच विकसित होती है। मंगलवार को शहर के साइन इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल व ज्ञान इंटर नेशनल स्कूल में हुई अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड परीक्षा में 100 से अधिक बच्चों ने गणित के जोड़, भाग, गुणा आदि के सवालों को हल किया। परीक्षा को लेकर छात्रों में काफी उत्साह दिखा। स्कूलों के प्रबंधकों ने भी परीक्षा में सहयोग किया।