{"_id":"695bfe4065841d98fc0cb80a","slug":"youth-activity-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-151270-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विक्का ने माधोटांडा इलेवन को 116 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विक्का ने माधोटांडा इलेवन को 116 रनों से हराया
Mon, 05 Jan 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
कलीनगर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच के बेहतर प्रदर्शन करने वाले ख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोटांडा। नगर पंचायत नगर कलीनगर के रामलीला मैदान में चल रहे यूथ क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें विक्का इलेवन की टीम ने माधोटांडा इलेवन को 116 रनों से पराजित किया।
दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में माधोटांडा इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरे विक्का इलेवन की ओर से बल्लेबाज रितेश ने 43, सद्दाम ने 43, हफीज ने 35, लारा और राहुल ने 16-16 रन की पारी खेली। टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 211 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
माधोटांडा इलेवन के गेंदबाज अनुदीप ने चार, ओमवीर ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी माधोटांडा इलेवन की टीम की ओर से सुतीक्ष्ण ने 29 और ओमवीर ने 20 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन खराब रहा। इससे माधोटांडा इलेवन की टीम 12वें ओवर में 95 रन पर ही ढेर हो गई। विक्का इलेवन के गेंदबाज लालू और राहुल ने तीन-तीन विकेट लिए। बेहतर प्रदर्शन करने पर सद्दाम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। रामकिशन और धीरज ने निर्णायक, अरविंद यादव ने कॉमेंटेटर, दीपक मिश्रा ने स्कोरर की भूमिका निभाई।