{"_id":"690cea8f0a123f992907227d","slug":"youth-activity-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-147497-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फाइनल में पहुंचीं संपूर्णानगर और शाहजहांपुर की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फाइनल में पहुंचीं संपूर्णानगर और शाहजहांपुर की टीम
Fri, 07 Nov 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझोला। नगर के चल रहे गुरुगोविंद सिंह फुटबाल टूर्नामेंट के पांचवें दिन हुए मैचों में संपूर्णानगर, शाहजहांपुर और पीलीभीत ने जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन कर संपूर्णानगर और शाहजहांपुर की टीम फाइनल में पहुंची।
बृहस्पतिवार को पहला मैच संपूर्णानगर और बनारस के बीच खेला गया। जबरदस्त मुकाबले में संपूर्णानगर ने 1-0 से जीता। दूसरा रामपुर और शाहजहांपुर के बीच हुआ मैच बराबरी पर रहा। इसके बाद पेनाल्टी शूट में शाहजहांपुर 4-3 से विजेता रही। तीसरा मैच बरेली और पीलीभीत के बीच हुआ। पीलीभीत ने 2-0 से जीता। इसके बाद शाहजहांपुर और पीलीभीत के बीच हुए मैच में शाहजहांपुर ने 2-0 से जीत दर्ज की। शुक्रवार को संपूर्णानगर और शाहजहांपुर के बीच फाइनल मैच होगा। मैच में बलवीर सिंह बाबी ने रेफरी की भूमिका निभाई। आयोजक प्रदीप शर्मा ने बताया कि फाइनल मुकाबला शुक्रवार को होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।