{"_id":"690ce8c18cd736e75307bccb","slug":"youth-activity-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-147496-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: उपाधि महाविद्यालय में आठ से 12 नवंबर तक होगा नवप्रवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: उपाधि महाविद्यालय में आठ से 12 नवंबर तक होगा नवप्रवाह
Thu, 06 Nov 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
उपाधि महााविद्यालय में होने वाले नव प्रवाह महोेत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम के अभ्यास में जुटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जनपद के एकमात्र अशासकीय उपाधि महाविद्यालय में पहली बार शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव नव प्रवाह का आयोजन 8 से 12 नवंबर तक किया जाएगा। यह महोत्सव शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ने वाला होगा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दुष्यंत कुमार ने बताया कि महोत्सव का उद्घाटन शनिवार दोपहर 11 बजे होगा। इसके साथ ही विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया जाएगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में बृहस्पतिवार को महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंथन किया। महोत्सव में जनपद के सभी कॉलेजों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकेंगे। समन्वयक प्रो. विनय कुमार गर्ग ने बताया कि इस आयोजन से न केवल छात्र-छात्राओं में जागरूकता बढ़ेगी बल्कि समाज में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। आठ नवंबर को समाजशास्त्र विभाग की ओर से विकसित उत्तर प्रदेश और समाज विषय पर संगोष्ठी होगी। नौ नवंबर को अर्थशास्त्र विभाग इकनॉमिक्स ऑफ डिजिटल वेलफेयर स्टेट पर परिचर्चा आयोजित करेगा। 10 नवंबर को हिंदी विभाग कैसे बने राष्ट्रभाषा हिंदी विषय पर विचार-विमर्श करेगा। इसके अलावा 11 और 12 नवंबर को कार्यक्रम होंगे। सभी दिवसों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 10 नवंबर को कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। महोत्सव का समापन 12 नवंबर को महाविद्यालय स्थापना दिवस पर किया जाएगा। क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।