{"_id":"68e2aece71e2a1a3910cce49","slug":"youth-activity-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-145433-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुलिस लाइन में छात्राओं ने दौड़ में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुलिस लाइन में छात्राओं ने दौड़ में दिखाया दम
Sun, 05 Oct 2025 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन मैदान में मौजूद पुलिस कर्मी व छात्राएं। स्रोत विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। नारी शक्ति के सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5 के तहत रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में छात्राओं और महिलाओं की दौड़ कराई गई। आयोजन सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल के नेतृत्व में किया गया।
दौड़ प्रतियोगिता में तनिष्का, भूमि, छवी, अर्निका, संस्कृति और पलक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और छात्राओं को आत्मनिर्भरता और समाज में समान अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक ने बालिकाओं और महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधी जानकारी साझा की। वूमेन पावर लाइन नंबर 1090, डायल 112 और 181 के बारे में जानकारी दी। साथ ही मिशन शक्ति अभियान, महिला सशक्तिकरण योजनाओं और स्वास्थ्य के महत्व पर भी प्रकाश डाला। संवाद