{"_id":"68fe72fd8def428125061074","slug":"youth-activity-in-district-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-146745-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खटीमा क्रिकेट अकादमी ने बरेली की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खटीमा क्रिकेट अकादमी ने बरेली की टीम को हराया
Mon, 27 Oct 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
22 यार्ड मैदान पर खेले गए मैच में शॉट लगाता खिलाड़ी स्रोत : आयोजक
पीलीभीत। शहर में इनिशियम ग्लोबल स्कूल के 22 यार्ड्स मैदान पर रविवार से शुरू हुई फ्यूचर स्टार्स अंडर-14 प्राइज मनी क्रिकेट लीग के पहले मैच में खटीमा क्रिकेट एकेडमी ने ओएसिस क्रिकेट एकेडमी बरेली को छह विकेट से हराया। निधिश पचौरी को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ओएसिस क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 36.5 ओवर में 127 रनों का स्कोर खड़ा किया। मुहम्मद नुबेद ने सर्वाधिक 44 गेंद पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 35 रन बनाए। अवधेश ने 22 रनों का योगदान दिया और शानू गंगवार ने 12 रन की पारी खेली। खटीमा क्रिकेट एकेडमी की ओर से नैतिक भट्ट, निधिश पचौरी और भानु प्रताप ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में खटीमा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 22 ओवर में 130 रन बनाकर मैच जीत लिया। भावेश रावत ने सर्वाधिक 57 रनों की पारी खेली और ईशान जोशी ने 31 रन बनाए। खटीमा क्रिकेट एकेडमी की तरफ से नैतिक भट्ट, निधिश पचौरी और भानु प्रताप ने तीन-तीन विकेट लिए। अंपायरिंग की जिम्मेदारी सैयद नातिक अली और अरशान ने संभाली। स्कोरिंग प्रशांत और एकांश ने की। इस मौके पर परमवीर सिंह पेरी, पुनित धमीजा, संदीप सिंह, 22 यार्ड्स क्रिकेट एकेडमी कोच रिजवान खान, गगन प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।