{"_id":"68e2af053bc2fbe06f063f52","slug":"youth-activity-in-district-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-145442-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता आज, जीत के लिए जोर आजमाईश करेंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता आज, जीत के लिए जोर आजमाईश करेंगे खिलाड़ी
Sun, 05 Oct 2025 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम में सोमवार से शुरू हो रहीं तीन दिनी 69वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तैयारियां रविवार को पूरी कर ली गईं। दौड़ और अन्य खेलों के मैदान तैयार किए गए। शिक्षकों को जिम्मेदारियां सौंप दी गईं। छात्रों के रहने-खाने और अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया। प्रतियोगिता में कई आयु वर्गों के छात्र-छात्राएं शारीरिक दक्षता और खेल कौशल में अपनी श्रेष्ठता साबित करेंगे।
जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन सोमवार को 100 मीटर, 200 मीटर और 800 मीटर दौड़ के अलावा चक्का फेंक, रिले, लंबी कूद समेत अन्य प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। दूसरे दिन मंगलवार को सुबह चारों वर्गाें मेंं 3000 मीटर दौड़ के अलावा 100 मीटर, 400 मीटर दौड़ और ऊंची कूद, उछल-कूद, जैवलिन थ्रो आदि खेल आयोजित किए जाएंगे। तीसरे दिन बुधवार को फाइनल रिले, 200 मीटर हैमर थ्रो और 5000 व 3000 मीटर वॉक रेस प्रतियोगिताएं सुबह सात बजे से होंगी। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के खिलाड़ी सीनियर वर्ग में भाग ले सकते हैं लेकिन सीनियर वर्ग का खिलाड़ी जूनियर वर्ग में भाग नहीं लेगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।