{"_id":"68e2af4fc6e2f30cf10b0f7b","slug":"youth-activity-in-district-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-145400-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मंडल में जीते, राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे सात खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मंडल में जीते, राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे सात खिलाड़ी
Sun, 05 Oct 2025 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बिलसंडा क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल हरैया के खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बिलसंडा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय हरैया के सात खिलाड़ियों ने माध्यमिक विद्यालयीय मंडल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में विजय हासिल की है। अब ये खिलाड़ी अयोध्या में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। बीएसए अमित कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उत्साहवर्धन किया है।
हरैया जूनियर हाईस्कूल के छात्रों ने इस वर्ष पहले जनपद फिर मंडल स्तर की प्रतियोगिता में अपने खेल से सबका दिल जीता है। शनिवार को मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता बदायूं जिले के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में हुई। इसमें मंडल भर की 11 टीमों ने भाग लिया। अंडर-14 आयु वर्ग में जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। खो-खो टीम के कोच, बिलसंडा के ब्लॉक व्यायाम शिक्षक फैजान अली के नेतृत्व में अंडर-14 बालक-बालिकाओं की खो-खो टीम ने मंडल स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसमें हरैया के सात खिलाड़ियों का चयन हुआ। इनमें तीन छात्राएं और चार छात्र शामिल हैं। राज्य स्तर की खो-खो प्रतियोगिता के लिए बालक वर्ग में मो. आकिब कक्षा आठ, मो. तौहीद कक्षा आठ, मो. अरमान कक्षा सात और आदिल शामिल हैं। बालिका वर्ग में कीर्ति देवी कक्षा आठ, कनिष्का पाल सात और सलीना कक्षा सात का चयन हुआ है। छात्र-छात्राएं अयोध्या में होने वाली राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।