{"_id":"144ea410f03512c887f6a088a9029b39","slug":"young-voters-to-show-enthusiasm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा मतदाताओं में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा मतदाताओं में दिखा उत्साह
Pilibhit
Updated Fri, 09 Oct 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान को लेकर युवाओं की अभी तक लोकसभा व विधानसभा चुनावों में ही हिस्सेदारी देखी जाती थी, लेकिन इस बार ग्रामीण अंचलों के युवा मतदाताओं ने पंचायत चुनाव में भी बढ़चढ़कर वोट डाले। अधिकतर युवा वोटर शहर की तरह की गांवों का भी विकास होने की बात कहते देखे गए। पंचायत चुनाव के प्रति क्या है उनका रुझान जानने को लेकर रायशुमारी की गई।
विज्ञापन
मरौरी ब्लाक के गांव सराय निवासी पूजा पटेल ने बताया कि पंचायत चुनाव में पहली बार मतदान कर रही हूं। शहरों की तरह गांवों में ही वहीं सुविधाएं मिलनी चाहिए। अमखेड़ा निवासी रेखा ने भी पंचायत चुनाव में पहली बार वोट डाला। उन्होंने बताया कि विकास के नाम पर शहर व गांवों को बजट तो सरकार देती ही है तो विकास क्यों नहीं होता। ऐसे प्रत्याशी को वोट दूंगी तो विकास कराए। पंचायत चुनाव में दूसरी बार मतदान करने वाली नंदरानी कहती है कि गांव में तो विकास होता ही नही है। जिम्मेदार बजट न मिलने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं चलेगा। इसी गांव की सीमा कहती है कि वोट डालना सभी का अधिकार है। अभी तक दूसरे के कहने पर ही लोग वोट डालते थे, लेकिन अब गांवों में इतनी समस्याएं बढ़ गई है तो लोग खुद ही एक अच्छा नेता चुनने की चाहत रखते हैं।
विज्ञापन