{"_id":"65484f85977ad47dd10767bb","slug":"young-man-sold-his-wife-honor-for-five-thousand-rupees-in-pilibhit-two-people-sexually-assaulted-him-in-house-2023-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: पांच हजार में बेच दी पत्नी की इज्जत, घर में ही दो लोगों ने बारी-बारी से की दरिंदगी; दर्दनाक है कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: पांच हजार में बेच दी पत्नी की इज्जत, घर में ही दो लोगों ने बारी-बारी से की दरिंदगी; दर्दनाक है कहानी
Mon, 06 Nov 2023 08:02 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 06 Nov 2023 08:02 AM IST
सार
यूपी के पीलीभीत जिले से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पांच हजार में पति ने उसकी इज्जत बेच दी। घर में ही दो लोगों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विस्तार
पीलीभीत से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पत्नी की इज्जत का सौदा पांच हजार रुपये में दो लोगों से कर दिया। खरीदार दोनों लोगों ने घर में ही महिला के साथ कमरे में बारी-बारी दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पति ने तलाक देने की धमकी देते हुए उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
महिला का कहना है कि पति उससे वेश्यावृत्ति कराना चाहता है। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने पति व दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सुनगढ़ी क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी वर्ष 2018 में जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी, जो पेशे से वाहन चालक है।
शादी के कुछ समय बाद से ही पति उसे परेशान करने लगा। उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। वह विरोध करती थी तो छोड़ देने की धमकी देता था। महिला का आरोप है कि पति उससे वेश्यावृत्ति कराना चाहता है।
विज्ञापन
कई बार वह दूसरे मर्दों को लेकर आया। विरोध करने पर मारपीट की। इस पर वह अपने मायके आ गई। रिश्तेदारों में बातचीत के बाद वह दोबारा ससुराल चली गई। आरोप है कि आठ अगस्त 2023 की रात करीब 11:30 बजे पति अपने साथ दो लोगों को लेकर आया और उनसे संबंध बनने का दबाव बनाने लगा।

Trending Videos
पति ने दोनों से 2500-2500 रुपये लेकर उसको उनके साथ एक कमरे में बंद कर दिया और खुद दरवाजे पर निगरानी में बैठ गया। इसके बाद दोनों युवकों ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर उन लोगों ने मारपीट भी की।
घटना के दौरान वह बेहोश हो गई। होश आने पर थाने गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसपी के आदेश पर अब पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना अपराध निरीक्षक गजेंद्र सिंह को सौंपी है।
गलत काम कराने का पति बनाता है दबाव
पीड़िता ने बताया कि उसका पति उससे गलत काम कराकर खुद रुपये कमाना चाह रहा था, जिसका वह लगातार विरोध करती आ रही थी। घटना के दिन भी जब उसने विरोध किया तो आरोपी पति ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही धमकी दी कि अगर वह ऐसा नहीं करेगी तो वह उसे तलाक दे देगा।

दंपती का विवाद बताकर पुलिस ने टकराया
पीड़िता के मुताबिक, घटना के बाद वह सुनगढ़ी थाने में तहरीर लेकर गई, लेकिन पुलिस ने एक न सुनी। पुलिस ने कहा कि यह पति-पत्नी का विवाद है, जिस पर सीधे कार्रवाई नहीं की जा सकती। तब पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर आरोपियों पर कार्रवाई की गई।