फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Young man sexually assaulted a girl on the pretext of marriage in pilibhit

शादी का झांसा देकर लूटी आबरू: एक साल तक किया युवती का यौन शोषण, अब प्रेमी ने दिया धोखा

Mon, 24 Jul 2023 06:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Jul 2023 06:08 PM IST
सार

पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र की पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी युवक शाहजहांपुर का रहने वाला है। 

विज्ञापन
Young man sexually assaulted a girl on the pretext of marriage in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र की एक युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने उसका एक वर्ष तक यौन शोषण किया। अब उसने शादी करने से इनकार कर दिया। आरोपी युवक शाहजहांपुर का रहने वाला है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि शाहजहांपुर के मोहल्ला अमरगंज निवासी जयवेंद्र से उसकी एक वर्ष पूर्व मुलाकात हुई थी। जयवेंद्र ने उससे घनिष्ठता बढ़ा ली। उसके बाद जयवेंद्र ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बना लिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में बवाल: माहौल बिगाड़ने की थी साजिश... पथराव के लिए छतों पर पहले से जमा थे पत्थर; इसलिए बिगड़ गई बात!
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कई बार किया दुष्कर्म 

युवक लगभग एक वर्ष तक उसका यौन शोषण करता रहा। कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। अब जब युवती ने युवक से शादी करने का दबाव बनाया, तब युवक ने शादी करने से साफ मना कर दिया। युवती ने अपने घरवालों को पूरे मामले की जानकारी दी। 

घरवालों ने भी युवक पर शादी करने का दबाव बनाया, लेकिन वह नहीं माना। पीड़ित युवती ने सोमवार को कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि युवती की तहरीर पर युवक के विरुद्ध दुराचार करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed