{"_id":"6412cbeee1808e325d069b77","slug":"young-man-sexually-abused-the-woman-for-three-years-in-pilibhit-2023-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चार बच्चों की मां से तीन साल तक दुष्कर्म, युवक ने शादी का झांसा देकर किया शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चार बच्चों की मां से तीन साल तक दुष्कर्म, युवक ने शादी का झांसा देकर किया शोषण
Thu, 16 Mar 2023 01:27 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 16 Mar 2023 01:27 PM IST
सार
महिला अपने पति को छोड़ चुकी है। उसके चार बच्चे भी हैं। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अब शादी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर में चार बच्चों की मां को शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवक ने दुष्कर्म किया। शादी की जिद करने पर इनकार कर दिया गया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपी सतेंद्र भदौरिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि उसके चार बच्चे है। वह पति को छोड़ चुकी है। सतेंद्र भदौरिया ने उसकी गरीबी का फायदा उठाकर और रुपयों का लालच देकर उसे फंसा लिया। शादी का झांसा देकर उससे तीन साल तक दुष्कर्म किया। बाद में शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
Bareilly: बच्चा न होने पर महिला को पीट-पीटकर किया अधमरा, सिर पर मारे पत्थर, पति समेत पांच पर रिपोर्ट
विज्ञापन
घटना की शिकायत पुलिस से करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि घटना की तहरीर उसने 20 फरवरी को कोतवाली पूरनपुर में दी। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि महिला की ओर से सतेंद्र भदौरिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
Trending Videos
युवती को ले जाने पर दंपती समेत तीन पर रिपोर्ट
पूरनपुर क्षेत्र के एक और मामले में पड़ोसी के घर कामकाज को जाने वाली युवती लापता हो गई। पुलिस ने युवती को बहला फुसला कर ले जाने पर दंपती समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।एक मोहल्ले की युवती की मां ने बताया कि उसकी पुत्री को पड़ोसी घर में काम के सिलसिले में अक्सर बुला लेते थे। यहां विकास का आना-जाना था। जिसे पड़ोसिन अपना चचेरा भाई बताती थी। पुत्री को 11 मार्च को विकास बहला फुसला कर ले गया। इसकी जानकारी करने पर दंपती ने गाली गलौज कर मारपीट की। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि विकास, रवि और रवि की पत्नी ममता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।