{"_id":"65363425f68fa2fea901ed06","slug":"young-man-found-dead-in-field-near-his-house-in-pilibhit-2023-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: घर के पास खेत में पड़ा मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: घर के पास खेत में पड़ा मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Mon, 23 Oct 2023 02:22 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 23 Oct 2023 02:22 PM IST
सार
उगनपुर गांव निवासी युवक का खून से लथपथ शव उसके मकान के पास ही खेत में पड़ा मिला। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
नंदलाल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उगनपुर गांव निवासी युवक का खून से लथपथ शव उसके मकान के पास ही खेत में पड़ा मिला। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
गांव निवासी सूरजपाल की पत्नी ममता सुबह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान उनकी नजर मकान के पास खेत किनारे खड़ी बाइक पर गई। पास जाकर देखा तो खेत में उनके देवर नंदलाल का शव पड़ा था। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। जानकारी पर एएसपी और सीओ ने भी मौके पर जाकर जांच की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: इस जिले में डेंगू के संक्रमण का टूट रहा रिकॉर्ड, मौतों का नहीं कोई हिसाब, अब तक 562 मरीज मिले
विज्ञापन
युवक के सिर के चोट के निशान
नंदलाल (उम्र 28 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय हीरालाल का गांव के बाहर मकान है। मकान के पास खेत में उसका शव मिलने से ग्रामीण स्तब्ध हैं। उसके सिर में चोट के निशान थे। मृतक की बड़ी भाभी ने सोमवार की सुबह पांच बजे झाड़ू लगाते समय खेत की तरफ देखा तो नंदलाल धान के पुआल पर उल्टा पड़ा हुआ था।
कपड़े और जूते पहने हुए था। महिला की चीख पुखार पर परिवार के अन्य लोग भी जाग गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गई। जानकारी होने पर एएसपी और सीओ ने भी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।