{"_id":"67607d3eae9e6e23af04a2c7","slug":"young-man-dies-in-accident-companion-injured-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-127378-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हादसे में युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हादसे में युवक की मौत, साथी घायल
Tue, 17 Dec 2024 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
सुनील का फाइल फोटो।
बीसलपुर। बीसलपुर-बरेली मार्ग पर मीरपुर मोड़ के पास सोमवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मोहल्ला बख्तावर लाल निवासी सुनील (21) पुत्र मनोहर लाल की मौत हो गई। उनके साथी को चोटें आई हैं।
भाई रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि सुनील सोमवार की शाम बाइक से बरेली जा रहे थे। मोहल्ले के ही अमित कुमार भी साथ थे। बाइक सुनील चला रहे थे। मीरपुर मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाने पर डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर दोनों के परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। अमित को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई
पीलीभीत। अमरिया से तुमड़िया जाने वाले मार्ग पर रविवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गांव धुंधरी निवासी रवि (30) पुत्र रतनलाल की मौत हो गई। वह रुद्रपुर से अमरिया क्षेत्र में स्थित अपने गांव लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हादसा रविवार शाम हुआ। टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को अमरिया सीएचसी भिजवाया गया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पहचान के बाद सूचना परिजनों को दी गई। मामले में परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद