{"_id":"5d1be486bd89e22b816937b0c655a588","slug":"you-also-encompass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान विरोधी नीतियों के विरोध में ‘आप’ का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान विरोधी नीतियों के विरोध में ‘आप’ का धरना
पीलीभीत।
Updated Mon, 23 Mar 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसान विरोधी नीतियों के विरोध में नेहरू
विज्ञापन
पार्क में धरना दिया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया। इधर
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी किसानों को जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की।
पार्टी के जिला संयोजक संदीप सक्सेना के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता सोमवार को नेहरू पार्क में एकत्र हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश आदि किसान विरोधी नीतियों के विरोध में नारेबाजी कर धरना दिया। धरने के दौरान सभा हुई। इसमें कहा गया कि कृषि प्रधान देश होने के बाद भी किसान की हालत चिंताजनक है।
यूपी में गन्ना किसान लगातार आत्महत्याएं कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरने के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। ज्ञापन में भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को औद्योगिक घरानों और पूंजीपतियों को लाभ देने का बिल बताते हुए वापस लेने, गन्ना किसानों का शोषण बंद कर बकाया भुगतान देने, बरसात और ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकलन कर किसानों को जल्द मुआवजा देने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला सचिव मोहम्मद दानिश खां, जेके पाठक, संजीव कुमार, राजीव सक्सेना, नरेंद्र तिवारी, सरवत हुसैन, गोविंद रस्तोगी, सुनील कुमार, रामानुज पांडेय, शमशाद अली आदि मौजूद रहे।