फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   yog

जिले भर में रही विश्व योग दिवस की धूम

Sun, 21 Jun 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sun, 21 Jun 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
yog
शहर में मुख्य आयोजन डिग्री कालेज चौराहे के पास एक बारात घर में हुआ। हालांकि पहले यह कार्यक्रम गांधी स्टेडियम में होना था लेकिन बारिश की संभावना के चलते स्थान बदल दिया गया। योग शिविर का शुभारंभ पौने सात बजे केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी से दीप जलाकर किया। इसके बाद योग शिक्षिका पुष्पा दत्त के निर्देश में सभी ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा जीवन को निरोगी रखनेे में योग बहुत उपयोगी है। वह स्वयं भी सुबह योग करती हैं। उन्होंने कहा कि देश के लिए यह गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक आह्वान पर पूरा विश्व योग को अपना रहा है। योग शिविर का संचालन गायत्री परिवार के डॉ. दीनदयाल शर्मा ने किया। यहां गायत्री परिवार, पतंजलि योग समिति, व आरएसएस सहित कई संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर नीमा के तत्ववाधान में नेहरू पार्क में आयोजित योग शिविर में आईएमए, ड्रग एसोसिएशन, एमआर एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। यहां डॉ. अनिल सक्सेना, डॉ. सीपी त्रिपाठी, डॉ. सहदीप अवस्थी, डॉ. दिनेश तिवारी, सीए संजय गुप्ता, डॉ. विनय गर्ग, डॉ. अनुरीता सक्सेना, डॉ. ममता सक्सेना, डॉ. भरत कंचन, डॉ. मुरली मनोहर, डा. दुष्यंत त्यागी, डॉ. पीडी सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। नेहरु युवा केंद्र की ओर से गांधी प्रेक्षागृह में युवा सम्मेलन का आयोजन हुआ। यहां अनिल कुमार शर्मा, धीरेंद्र सिंह, हेमेश्वर मिश्रा, संजय अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरक्षधाम सिद्ध बाबा भिकारीपुर, संतराम सरस्वती शिशु मंदिर अशोक कॉलोनी, स्प्रिंगडेल कॉलेज सहित कई संगठनों में भी योग दिवस मनाया गया। उधर शाम को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से अशोक कॉलोनी स्थित लाला लाजपत राय हाल में सहज राजयोग का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या मेें लोग मौजूद रहे।
पूरनपुर। पब्लिक इंटर कालेज के मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हरिद्वार से आए योग शिक्षक रतन सिंह व योग शिक्षिका आरती ने योग कराया। प्रजापति ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शिक्षिका ने ध्यान योग के महत्व पर प्रकाश डाला। इससे पहले पतंजलि योग समिति के ओमशर्मा ने प्रार्थना के साथ योग का शुभारंभ कराया। मोहित सिंह, गायत्री प्रकाश ने अंग वस्त्र दिए। डॉ. सत्यपाल शर्मा, चेतन्य देव मिश्र ने जल सेवा का जिम्मा संभाला। वर्षा पटेल ने योग से स्वास्थ्य और सामाजिक बदलाव में भूमिका की जानकारी दी। राकेश गुप्ता ने अंत में अभार व्यक्त किया।
योग में पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना, अशोक खंडेलवाल, आदित्य मोहन, महेश आजाद, राजेश्वर मिश्र, चरनजीत कौर, विश्वनाथ कुशवाहा, सच्चिदानंद वर्मा, अशेष अवस्थी, तौलेराम, संदीप खंडेलवाल, नरेश वर्मा, अरविंद वर्मा, हरगोविंद बाजपेयी, मूलचंद सक्सेना, संजीव दीक्षित आदि तमाम लोगों ने योग के गुर लिए।
प्रसादपुर गौशाला के ट्रस्टी अनंतराम पालिया ने संकल्प कराया। नगर के एक बारात घर में आरएसएस, भाजपा, संस्कार भारती के सदस्यों ने योग शिविर में भाग लिया। योग शिक्षक रूपेश ने योगाभ्यास कराया। शिविर में मोतीलाल, रामनिवास, प्रदीप सक्सेना, नरेश सिंह, नगर प्रचार प्रमुख अंशु गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, नगराध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल, कौशल आर्य, तपन अधिकारी, नीशू प्रधान, पूर्व विधायक प्रमोद प्रधान, संगीता सिंघल, त्रिभुवन शर्मा, हरीश, अनुकृति सिंघल, रामसनेही आदि थे।
रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन के रोशन बिहार पार्क में हुए योग शिविर में राजीव गुप्ता और हर्ष गुप्ता ने योग क्रियाओं के महत्व बताया। शिविर मेें डॉ. दिनेश गुप्ता, राजेश खन्ना, बृजेश गुप्ता, विनय गुप्ता, अशोक अग्रवाल, आलोक सिंघल, संजीव गुप्ता, श्याम मनीष  खंडेलवाल, अजय  गुप्ता, चंद्रपाल जैन, सुनील अग्रवाल आदि थे।
गांव सबलपुर के गायत्री विद्या मंदिर में योग किया। यहां अभिनव शुक्ला, विमल सिंह, सत्य प्रकाश शुक्ला,  अंशुमाली  दीक्षित, अश्वनी मिश्रा, मनोज शुक्ला, रामनरेश शुक्ला, रामकृपाल बाजपेई, कालीचरन वर्मा, छत्रपाल कुशवाहा, वेदप्रकाश, रामानंद अवस्थी आदि थे।
कसगंजा। सरस्वती शिशु मंदिर कसगंजा व घुंघचाई में भी योग शिविर का आयोजन हुआ। इसमें रामवचन राय, मनोज जायसवाल, उमेंद्र सिंह ने प्रतिभाग किया।
बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर में पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और आरएसएस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित योग शिविर का शुभारंभ विधायक रामसरन वर्मा ने किया।
शिविर में सीओ सुवेग सिंह सिद्धू, बाबूराम मौर्य, रघुवंश तिवारी, हरीशंकर गिरि, सुभाष चंद्र सक्सेना, कमलेश सक्सेना, लीलावती मौर्य, राकेश मित्तल, भद्रपाल गंगवार, ब्रह्मौतार अग्रवाल, अनिल शुक्ला, धर्मेंद्र शुक्ला, प्रमोद अग्निहोत्री, ईश्वर सिंह, डॉ. महेश योगी, रामकृपाल, रामखिलौना शर्मा, सत्यप्रकाश, डॉ. विकास प्रधान, मनीषा मित्तल और डॉ. मंजू अग्रवाल सहित सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया।
डायट में आयोजित योग शिविर योगेंद्र शर्मा, मुनींद्र  पाल सिंह, आदेश कुमार सिंह का सहयोग रहा।गांव भीकमपुर परानपुर में मां पूर्णा जन कल्याण सेवा संस्थान की ओर से भी योगशिविर का आयोजन हुआ। यहां नीरज शुक्ला, राजेश मिश्रा, उमेश पाल, नूतन वर्मा, जयेंद्र पाल वर्मा मौजूद रहे।
बरखेडा। भारत स्वामिभान ट्रस्ट और पतंजलि योग पीठ की ओर से जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में योगदिवस मनाया गया। यहां जगदीश सरन, उमाशंकर, दीनानाथ, निरंजनलाल, प्रेम नरायन, दिनेश कुमार, नत्थूलाल, सोनू रस्तोगी, अमित कुशवाह, जमुना प्रसाद, प्रकाशानंद, लाल सिंह, कमलेश गंगवार, सूरज सिंह यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
मझोला। चौधरी उमाराव सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में योग शिविर का आयोजन कर नगरवसियों ने योग अभ्यास किया। इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बिलसंडा। रामजानकी सत्संग भवन में गायत्री परिवार, पतंजलि योग, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं आर्य समाज के संयुक्त तत्ववाधन में आयोजित योग शिविर में कृष्ण कुमार मिश्र, एबीआरसी रामदास जायसवाल, श्रीधर मिश्रा, विनोद बिहारी जायसवाल, कृष्णलाल आर्य समेत तमात लोग शामिल हुए। सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित शिविर में प्रधानाचार्य रामरतन शर्मा, अध्यक्ष जगदीश शरण गुप्ता, मोहन स्वरूप गंगवार मौजूद रहे।


कुछ लोगों का काम केवल विरोध करना: मेनका
योग शिविर में पहुंची केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने शिविर के बाद पत्रकारों से वार्ता में कहा कि जो लोग योग का विरोध कर रहे हैं, उनका काम ही केवल विरोध जताने है। उन्होंने कहा कि विरोध करने वालों को योग के महत्व की जानकारी नहीं है। जो योग के महत्व को जानते हैं वह खामोश हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के प्रयास को पूरी दुनिया मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed