{"_id":"68c1c2a95ef2febcd70ff9fc","slug":"wrestler-babar-won-the-match-by-defeating-golu-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-143675-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पहलवान बाबर ने गोलू को हराकर जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पहलवान बाबर ने गोलू को हराकर जीता मुकाबला
Wed, 10 Sep 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
जहानाबाद। ग्राम खमरिया पुल में चल रहे सिद्ध बाबा के मेले में बुधवार को कुश्ती के पांच मुकाबले हुए। इसमें दो मुकाबले बराबरी पर रहे। तीन मुकाबलों में पहलवानों को जीत मिली।
पहला मुकाबला गोलू पहलवान गोरखपुर और बाबर पहलवान दिल्ली बीच हुआ। इसमे बाबर की जीत रही। दूसरा मुकाबला एपिल पहलवान आगरा और दानिश पहलवान बरेली के बीच हुआ, जो बराबरी पर रहा। तीसरा मुकाबला संदीप राणा पहलवान कानपुर और दिलेर पहलवान हरियाणा के बीच हुआ। इसमें दिलेर की जीत हुई। चौथा मुकाबला मेगा थापा पहलवान नेपाल और बाल मुकुन पहलवान झांसी के बीच हुआ। इसमें मेगा थापा को जीत मिली। पांचवा मुक़ाबला बाबर पहलवान दिल्ली और शैतान पहलवान राजस्थान के बीच हुआ, यह भी बराबरी पर रहा। रेफरी की जिम्मेदारी मुकेश पहलवान संडीला ने निभाई। संवाद