{"_id":"65930f7c15e6ab6bbc08b2a9","slug":"worshiped-akshat-came-from-ayodhya-and-given-in-homes-after-singing-bhajans-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-10147-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: भजन गाकर घरों में दिए अयोध्या से आए पूजित अक्षत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: भजन गाकर घरों में दिए अयोध्या से आए पूजित अक्षत
Tue, 02 Jan 2024 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
पूजित अक्षत को घरो पर वितरित करते राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता । स्रोत - कार्यकर्ता
पीलीभीत। अयोध्या से आए पूजित अक्षत का सोमवार को जिले में घर-घर जाकर वितरण किया गया। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पूजित अक्षत दिए और बताया कि 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी।
एकता नगर के नंदकिशोर कश्यप ने अपने ठेले को सजाकर ढोल बाजे के साथ घर-घर मोहल्ला में श्रीराम अक्षत को घर-घर पहुंचने का कार्य किया। उन्होंने राम भजन व हारमोनियम-ढोलक के साथ भजन गाते हुए अक्षत वितरित किए और उनसे आग्रह किया कि आगमी 22 जनवरी को आप सभी दीपोत्सव जलाएं। भगवान श्रीराम का पूजन करें। इस दौरान विभाग के संचालक ओमप्रकाश, नगर प्रचारक सोनवीर, जिला महामंत्री मनोज पांडे, सुरेश कश्यप, दिनेश, अर्पित का विशेष सहयोग रहा
बीसलपुर। संघ के कार्यकर्ताओं ने सोमवार की शाम वार्ड नंबर 12 के 50 घरों में अयोध्या से आए अक्षत घर घर बांटे। कार्यकर्ताओं ने अक्षतों के साथ भगवान राम के चित्र भी बांटे गए। कार्यकर्ताओं ने अक्षत वितरण कार्य बैंडबाजों के साथ किया। बांटने से पहले कार्यकर्ताओं ने अक्षत जानकी रतन मंदिर से प्राप्त किए थे। वितरण करने वालों में नवीन गोयल, अनुज मित्तल, चिराग रस्तोगी, सुमित रस्तोगी, पुष्प रस्तोगी, धीरेश कुमार, सूर्यप्रकाश, संजीव कुमार और विपुल कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल थे।