{"_id":"597f400c4f1c1b72578b4b48","slug":"world-breastfeeding-week-begins","type":"story","status":"publish","title_hn":" विश्व स्तनपान सप्ताह शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व स्तनपान सप्ताह शुरू
Mon, 31 Jul 2017 08:05 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत।
Updated Mon, 31 Jul 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
विश्व स्तनपान सप्ताह शुरू
- फोटो : विश्व स्तनपान सप्ताह शुरू
Link Copied
सोमवार को विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरूआत हो गई। सीएमओ कार्यालय में इस विशेष सप्ताह को सफल बनाने के लिए बैठक हुई। जिसमें सीएमओ ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक, आशा, आंगनबाड़ी व स्टाफ नर्सों से स्तनपान सप्ताह को सफल बनाने में सहयोग करने के निर्देश दिए। शिशुओं की 13 प्रतिशत मृत्यु दर को स्तनपान के व्यवहार अपनाकर बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2015-16 के आंकड़ों के मुताबिक एक घंटे में स्तनपान की दर अभी भी मात्र 25.20 प्रतिशत है। छह माह तक केवल स्तनपान की दर 41.60 प्रतिशत अन्य प्रदेशों की तुलना में काफी कम है। इस वर्ष की थीम ‘निरंतर स्तनपान.. एक साझा प्रयास’ रखी गई है। बैठक में एससीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मोहम्मद असलम, डॉ. एसके सिंह, डॉ. ठाकुर दास, डॉ. टीएन राय, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. एएच अंसारी, डॉ. श्रीराम, अपर शोध अधिकारी पीएस आनंद, जिला समन्वयक अर्बन प्रवीन पाल, तौफीक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।