फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women will get 90 percent subsidy on goat rearing

Pilibhit News: बकरी पालन पर महिलाओं को मिलेगा 90 प्रतिशत अनुदान

Thu, 16 Apr 2026 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Women will get 90 percent subsidy on goat rearing
पीलीभीत। पशुपालन विभाग की ओर से महिलाओं को बकरी पालन इकाई स्थापित करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर 90 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। इससे वह खुद की इकाई स्थापित कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी। इसको लेकर विभाग की ओर से जल्द ही आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन

महिलाओं को सशक्त बनाए जाने के लिए विभागीय स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे है। ऐसे में विभिन्न विभागों की ओर से संचालित योजनाओं में महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन

अब पशु पालन विभाग की ओर से भी इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को लाभांवित किया जाएगा। पशु पालन विभाग की ओर से बकरी पालन की इकाई स्थापित करने वाली महिलाओं को विभाग की ओर से अनुदान दिया जाएगा। इसमें एक इकाई स्थापित करने वाली महिला को एक नर व पांच मादा की इकाई को स्थापित करना होगा। इसमें प्रत्येक इकाई पर 60 हजार रुपये की लागत आएगी। इसमें 90 प्रतिशत की धनराशि शासन से दी जाएगी, जबकि 10 प्रतिशत की धनराशि को लाभार्थी को जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पीके त्यागी ने बताया कि इस योजना का लाभ महिलाओं को दिया जाएगा। इसको लेकर जल्द ही आवेदन लिए जाने लगेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed