{"_id":"61a289672c8118239742fe44","slug":"women-said-the-accused-should-get-severe-punishment-pilibhit-news-bly467520381","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं बोली - आरोपी को मिले कड़ी सजा, जिससे दोबारा न हो ऐसा अपराध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं बोली - आरोपी को मिले कड़ी सजा, जिससे दोबारा न हो ऐसा अपराध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। समाज की जागरूक महिलाओं का कहना है कि मामले की शीघ्र सुनवाई कर आरोपी को सजा दिलाई जाए। पीड़ित छात्राओं की हौसला आफजाई कर उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। छात्राओं को भी निडर होकर अपने साथ हुए अत्याचार की लड़ाई लड़नी चाहिए। ताकि भविष्य में ऐसा घृणित अपराध दोबारा न हो सके।
आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में साक्ष्यों के साथ में बेहतर विवेचना करके जल्दी से जल्दी आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया जाए। उसे शीघ्र ही सजा दिलाई जाए। जिससे समाज में दोबारा कोई ऐसा घृणित कार्य न करें। - स्वाति मिश्रा, निवासी गोदावरी स्टेट कॉलोनी
शिक्षा के मंदिर में घृणित कार्य करने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ न्यायालय में दिन प्रतिदिन सुनवाई की जाए। शासन और जिला प्रशासन को चाहिए की एक शासकीय अधिवक्ता को इस मुकदमे की बेहतर पैरवी के लिए नामित करें । कम समय में आरोपी को दंडित करा कर समाज में कानून व्यवस्था को स्थापित करें। - स्वीटी अग्रवाल, अग्रवाल महिला समिति
विज्ञापन
महिला डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर की करतूतों से शिक्षा का मंदिर भी कलंकित हुआ है। बालिकाएं शिक्षा ग्रहण करने जाने में भी कतराने लगी हैं। इस मामले में दोषी को दंडित करा कर ऐसा इतिहास रचा जाए कि भविष्य में ऐसा बुरा काम करने की बात तो दूर लोग सोचने की भी हिम्मत न जुटा सकें। - कंचन गोयल, मोहल्ला साहूकारा
असिस्टेंट प्रोफेसर की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित को बेहतर कानूनी सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। सामाजिक संस्थाओं को आगे आकर पीड़ित और उसके परिजनों की हौसला आफजाई करनी चाहिए। ताकि भविष्य में भी दहशतगर्दी के खिलाफ महिलाएं अपनी आवाज उठा सके।
- निशा महातिया, मोहल्ला साहूकारा