{"_id":"69ecb93e36679ce2530d22b9","slug":"women-outraged-over-non-availability-of-lpg-cylinders-create-ruckus-in-pilibhit-2026-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एलपीजी सिलिंडर न मिलने से भड़कीं महिलाएं, डिलीवरी वाहन को रोका, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एलपीजी सिलिंडर न मिलने से भड़कीं महिलाएं, डिलीवरी वाहन को रोका, हंगामा
Sun, 26 Apr 2026 02:13 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:13 PM IST
सार
अमरिया में शनिवार को गैस सिलेंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने रसूला फरदिया की रामलुभाया गैस एजेंसी के वाहनों को रोककर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपभोक्ताओं को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
लोगों ने डिलीवरी वाहनों को रोका
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के अमरिया में कई चक्कर लगाने के बाद भी गैस सिलिंडर न मिलने पर शनिवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उपभोक्ताओं ने रसूला फरदिया की रामलुभाया गैस एजेंसी का गैस वाहन रोक लिया। होम डिलीवरी के लिए जा रहे दो गैस वाहनों रोकने के लिए महिलाएं उनके आगे बैठ गईं। जमकर हंगामा हुआ। उपभोक्ताओं को समझाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
गांव रसूला फरदिया की राम लुभाया भारत गैस एजेंसी पर शनिवार को उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी। सुबह करीब छह बजे से लाइन में लगे उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर न मिलने पर मायूस होना पड़ा। सुबह गैस एजेंसी के कर्मचारी पहुंचे और दो वाहनों में 152 गैस सिलिंडर लेकर होम डिलीवरी के लिए मझोला रवाना होने लगे। इस पर सुबह से लाइन में लगे उपभोक्ताओं ने मौके पर ही गैस वितरण की मांग की। कर्मचारियों ने अधिकारियों के नए नियमों का हवाला देकर एजेंसी से सीधे सिलिंडर देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
इससे नाराज महिलाओं और अन्य उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कई महिलाएं होम डिलीवरी के लिए जा रहे वाहनों के आगे बैठ गईं और उन्हें रोक लिया। स्थिति बिगड़ने पर एजेंसी संचालक ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद वाहनों को मझोला के लिए रवाना कर दिया गया। गैस वितरण न होने से नाराज उपभोक्ता घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन बाद में उन्हें खाली लौटना पड़ा।
विज्ञापन
बुकिंग को बीता एक माह, अब तक नहीं मिला सिलिंडर
ग्राम तिरकुनियां नसीर निवासी लखविंदर कौर लक्की ने बताया कि उनकी बुकिंग कई दिन पहले हो चुकी है, लेकिन अब तक गैस नहीं मिली। ग्राम भूड़ा निवासी सरोज ने बताया कि बुकिंग को एक महीना हो चुका है। सिलिंडर नहीं मिला और आज भी नियम बदलने की बात कहकर मना कर दिया गया। एजेंसी के कर्मचारी गौरव के अनुसार शनिवार को कुल 558 सिलिंडर आए थे। इनमें से 152 होम डिलीवरी के लिए भेज दिए गए। 406 सिलिंडर गोदाम में मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के निर्देश के अनुसार फिलहाल केवल होम डिलीवरी ही की जा रही है, इसलिए एजेंसी पर सीधे वितरण नहीं किया गया।