फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women faced problems due to polling stations being in other villages.

Pilibhit News: दूसरे गांवों में मतदान केंद्र होने से महिलाओं को हुई दिक्कत

Sat, 20 Apr 2024 05:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Women faced problems due to polling stations being in other villages.
बीसलपुर के गांव घटगवा के मतदाता राजकीय महाविघालय बीसलपुर के मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए पै
बीसलपुर। क्षेत्र के कुछ गांवों में मतदान केंद्र न होने से यहां के मतदाताओं को दूसरे गांवों के मतदान केंद्रों पर जाकर वोट डालने पड़े। इससे महिला मतदाताओं को खासी दिक्कत हुई। गांव सकुटिया के मतदाताओं ने गांव जसकरनापुर, गंगानगर के मतदाताओं ने भोगापुर, घटगवां के मतदाताओं ने राजकीय महाविद्यालय बीसलपुर, धीमरपुरा के मतदाताओं ने चठिया सेवाराम, मलूकापुर के मतदाताओं ने बौनी और चुर्रा गौंटिया के मतदाताओं ने चुर्रासकतपुर मतदान केंद्र पर वोट डाले।
विज्ञापन

इसी तरह दिवाली के मतदाताओं ने जसोली, रिछुलिया के मतदाताओं ने रिछोला सबल, भुडिय़ा, पुरैना, हरूनगला और बरदाह के मतदाताओं ने लुहिचा, दुवहा के मतदाताओं ने अहिरवाड़ा, मटेना के मतदाताओं ने गुलैंदा गौंटिया, उल्लिका व नसरुल्लापुर के मतदाताओं ने हाफिजनगर बन्हाई मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाले। गांव सखिया के आधे मतदाताओं के गजरौला और आधे के वोट ढकिया रंजीत में वोट पड़े। मतदान के लिए मतदाताओं को डेढ़ से ढाई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed