फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women earning money by making silk thread in Pilibhit

Pilibhit News: 'रेशम की डोर' से अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहीं महिलाएं, प्रतिमाह कमाती हैं इतने रुपये

Tue, 22 Jul 2025 04:33 PM IST
मुकेश कुमार जितेंद्र अवस्थी, संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
जितेंद्र अवस्थी, संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Jul 2025 04:33 PM IST
सार

पीलीभीत में रेशम का धागा बनाकर महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में जुटी हैं। शहर के सहायक निदेशक रेशम कार्यालय परिसर में धागा उत्पादन यूनिट है। यहां 15 से 20 महिलाएं रेशम का धागा तैयार करती हैं। 

विज्ञापन
Women earning money by making silk thread in Pilibhit
रेशम का धागा तैयार करतीं महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत में रेशम की डोर (धागा) से 15 से 20 महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। धागा बनाकर यह महिलाएं प्रतिमाह आठ से 10 हजार रुपये कमा रही हैं। कच्चा माल रेशम विभाग की ओर से मुहैया कराया जाता है। धागे की बिक्री से मिलने वाले मुनाफे से महिलाओं की आय होती है।

विज्ञापन


शहर के सहायक निदेशक रेशम कार्यालय परिसर में धागा उत्पादन की यूनिट है। इसमें रेशम के कोये से धागा बनाया जाता है। धागा बनाने की जिम्मेदारी महिलाएं संभाल रही हैं। इस यूनिट में 15 से 20 महिलाएं काम करती हैं। रोजाना यह महिलाएं सुबह 10 बजे आती हैं और शाम चार से पांच बजे तक धागा तैयार करती हैं। 
विज्ञापन


धागा बनाने की प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जाती है। सबसे पहले कोये को उबाला जाता है। इसके बाद अलग-अलग मशीनों से धागे को तैयार किया जाता है। यूनिट में काम करने वाली ज्योति सिंह ने बताया कि धागा के दो-दो किलो के बंडल बनाकर रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: इंजेक्शन के नशे में जकड़े युवाओं को आजाद कराएगा ओएसटी सेंटर, बरेली में स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की पहल

एक कोये से बनता एक हजार मीटर धागा
सहायक निदेशक रेशम दयाशंकर ने बताया कि जिले में ही रेशम का उत्पादन करने वालों से कच्चा माल खरीदा जाता है। यूनिट में काम करने वाली महिलाएं धागा बनाती हैं। एक कोये में करीब एक हजार मीटर धागा तैयार होता है। आर्डर मिलने पर इसकी बिक्री की जाती है।

कीमत 3800 से चार हजार रुपये किलो
सहायक निदेशक ने बताया कि आर्डर के हिसाब से धागा बनारस और मुबारकपुर भेजा जाता है। इस समय धागे की कीमत प्रति किलो 3800 से चार हजार रुपये है। यूनिट में प्रतिमाह 10 से 15 किलो धागा तैयार किया जाता है। अभी कुछ दिन पहले करीब ढाई क्विंटल धागे की बिक्री की गई है। बताया कि बिक्री से जो मुनाफा मिलता है। उसे महिलाओं में बांट दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed