फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   women day 2020

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला बनेगा खास, महिला दिवस पर जन्मी बेटियों और मांओं को मिलेगी सौगात

Sun, 08 Mar 2020 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
women day 2020
पीलीभीत। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले इस बार अनूठे अंदाज में मनाए जाएंगे। मेलों का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों की जगह वरिष्ठ एएनएम से कराया जाएगा। महिला दिवस पर आठ मार्च को जन्म लेने वाली बेटियों और उनकी मां को सरकार की तरफ से तोहफा मिलेगा।
विज्ञापन

विश्व महिला दिवस रविवार को यानी कि आज मनाया जाएगा। इस बार स्वास्थ्य विभाग भी इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की तैयारी कर चुका है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को होने वाले जन आरोग्य मेलों का उद्घाटन इस बार जनप्रतिनिधियों के बजाए मेले में मौजूद वरिष्ठ एएनएम से कराया जाएगा। आठ मार्च को जन्म लेने वाली बेटियों को कपड़े और उनकी मां को पोषणयुक्त आहार उपहार में दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक विजय विश्वास पंत ने सूबे के सभी सीएमओ को इस बाबत पत्र जारी किया है। एसीएमओ/प्रोग्राम के नोडल अधिकारी डॉ. वीबी राम ने बताया कि विश्व महिला दिवस जैसे विशिष्ट मौके पर होने वाले इस मेले को मातृशक्ति के सम्मान, महिला सशक्तीकरण को लेकर समर्पित किया गया है। मेले में स्वास्थ्य विभाग के अलावा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed