फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman sets herself on fire with one year old son child dies in Pilibhit

Pilibhit: पति से हुआ झगड़ा तो एक साल के बेटे के साथ महिला ने खुद को लगाई आग, मासूम की मौत

Tue, 16 Jan 2024 03:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Jan 2024 03:34 PM IST
सार

Pilibhit: बरखेड़ा क्षेत्र में पति से झगड़े के बाद पत्नी ने खौफनाक कदम उठा लिया। उसने एक साल के बेटे को लेकर खुद को कमरे में बंद कर लिया और आग लगा ली। इससे मासूम की मौत हो गई। महिला की हालत गंभीर है।  

विज्ञापन
Woman sets herself on fire with one year old son child dies in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र में घरेलू कलह के चलते केशवपुर गांव में विवाहिता ने एक साल के बेटे के साथ खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। बुरी तरह झुलस जाने से मासूम की मौत हो गई। विवाहिता की हालत भी नाजुक है। उसे बरेली रेफर किया गया है।

विज्ञापन


केशवपुर निवासी किसान संतोष कुमार की 12 वर्षीय पुत्री निधि ने बताया कि उसकी मां बीना (30) गुस्से की काफी तेज हैं। मां और पिता में छोटी-छोटी बात को लेकर विवाद होता रहता है। रविवार की रात आठ बजे भी मामूली कहासुनी हो गई। इसके बाद मां ने पिता से खाना खाने को कहा तो उन्होंने बाद में खाने की बात कही और घर से चले गए। 
विज्ञापन


UP News: बदायूं में करणी सेना के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; दो फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके थोड़ी ही देर बाद मां एक साल के बेटे को लेकर कमरे में चली गईं और कमरा अंदर से बंद कर लिया। फिर वहां रखा ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लाग ली। चीख पुकार सुनकर जब निधि ने कमरे की खिड़की से झांका तो मां व एक साल के भाई को आग की लपटों में घिरे देखा। 

महिला 80 फीसदी तक जली 
शोर मचाने पर आसपास के लोग व पिता मौके वहां आ गए। कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे और आग बुझाई। तब तक मासूम भाई की मौत हो चुकी थी। पुलिस बीना को पहले सीएचसी और फिर मेडिकल कॉलेज ले गई। करीब 80 फीसदी जल जाने के कारण हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया।

थाना प्रभारी मृदुलकांत शुक्ला ने बताया कि मामले की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर गई थी। विवाहिता के पिता ने बताया कि बेटी की दिमागी हालत सही नहीं रहती है। वह लोग किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं चाहते । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed