फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman molested, assaulted for protesting

Pilibhit News: महिला से छेड़खानी, विरोध पर की मारपीट

Mon, 11 Dec 2023 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Woman molested, assaulted for protesting
पीलीभीत। घर के बाहर कूड़ा डालने का विरोध करने पर पड़ोस के युवक ने घर में घुसकर विवाहिता से छेड़खानी की। विरोध करने पर विवाहिता को जमकर मारापीटा। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि गांव में उसके घर के पड़ोस में ओमप्रकाश का परिवार रहता है। जोकि घर के सामने ई रिक्शा, डनलप व घूरा डालते हैं। इससे उसके परिवार का रास्ता अवरुद्ध होता है। निकलने में काफी परेशानी होती है। अगर इसका विरोध जताया जाता है तो वह लोग मारपीट पर आमादा हो जाते हैं।
विज्ञापन

29 सितंंबर की सुबह नौ बजे ओमप्रकाश की पत्नी रोशनदेई दरवाजे के सामने गोबर डाल रहीं थीं। जब उसने विरोध किया तो उसकी पत्नी, ओमप्रकाश, बेटा अर्जुन, बेटी लक्ष्मी शांति और चांदनी गाली गलौज करने लगे। जब वह जान बचाकर अपने घर पहुंची तो उक्त लोग घर में घुस आए और छेड़खानी शुरु कर दी। मामले की तहरीर उसी दिन कोतवाली पुलिस को दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके बाद महिला ने न्यायालय की शरण ली। पुलिस ने अब कोर्ट के आदेश पर ओमप्रकाश, रोशन देई, अर्जुन, शांति, चांदनी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed