फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   woman kept caressing the tigress at night mistaking for a goat

Pilibhit: रात में चारपाई के पास बैठी बाघिन को बकरी समझ सहलाती रही महिला, पता चला तो सर्दी में छूट गए पसीने

Sun, 14 Jan 2024 05:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Jan 2024 05:12 PM IST
सार

पीलीभीत में बाघिन का आतंक थम नहीं रहा है। शहर के करीब पहुंची बाघिन अब सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव संडा में पहुंच गई। उसने घर में घुसकर बकरी को मार डाला। वहां चारपाई के पास आराम करने लगी। हैरत की बात ये कि चारपाई पर लेटी महिला बाघिन को बकरी समझकर सहलाती रही।  

विज्ञापन
woman kept caressing the tigress at night mistaking for a goat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में बाघिन लगातार आबादी के बीच घूम रही है। अब यह बाघिन सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव संडा में पहुंच गई, जहां उसने घर में बंधी एक बकरी मार डाला। हैरत की बात ये है कि बाघिन काफी देर तक घर में रही। चारपाई के पास बैठी रही। चारपाई पर लेटी महिला ने रात में एक-दो बार बाघिन को बकरी समझ सहलाया। तड़के हल्की रोशनी होने पर महिला की नजर पड़ी तो चीखकर कमरे में भागी। ग्रामीणों ने वन विभाग को जानकारी दी, मगर किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर दहशतजदा ग्रामीणों ने बीसलपुर हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। इस पर एसडीएम और वन विभाग के एसडीओ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत किया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम बाघिन को शहर के पूरनपुर रोड स्थित जेपी होटल के पास देखा गया था। शुक्रवार को उसकी लोकेशन बरेली रोड स्थित देवहा नदी के पास बताई गई। बाद में बाघिन शुक्रवार की रात में सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव संडा गांव में पहुंच गई। जहां देर रात उसने गांव की ही महारानी देवी की बकरी व पप्पू के सुअर को मार डाला। इसके बाद भी बाघिन की गांव में मौजूदगी बनी रही।
विज्ञापन


UP: पश्चिम बंगाल में जिन साधुओं पर हुआ हमला, वो बरेली के रहने वाले पिता-पुत्र, धार्मिक यात्रा पर गए थे तीनों
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को सुबह लगभग आठ बजे ग्राम प्रधान के पति रिंकू ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। काफी देर तक वह नहीं पहुंचे तो गुस्साए ग्रामीण बीसलपुर हाईवे पर पहुंच गए। जहां उन्होंने जाम लगाने की कोशिश की। इस पर वहां पहुंचे सुनगढ़ी पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों को समझाया। बाद में वन विभाग के एसडीओ अंजनी कुमार श्रीवास्तव भी पहुंच गए। उनकी ग्रामीणों से नोकझोंक भी हुई। बाद में एसडीएम सदर देवेंद्र कुमार गांव पहुंचे और समझाया। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।

ग्रामीणों ने कहा- कॉलर आईडी के जरिये मिल रही लोकेशन
ग्रामीणों का आरोप है कि बाघिन लगातार आबादी वाले क्षेत्र में ही घूम रही है। वह कभी भी आदमखोर हो सकती है। जब विभाग ने उसको कॉलर आईडी लगा दी है तो वे लोग उसे ट्रेस कर क्यों नहीं पकड़ पा रहे हैं। बाघिन ने अब गांव के ही राजेंद्र दिवाकर के गन्ने के खेत में डेरा जमा रखा है। जिससे ग्रामीणों में दहशत है।
 

बाघिन को बकरी समझ सहलाती रहीं महारानी
बाघिन शुक्रवार की रात को संडा गांव निवासी महिला महारानी के घर में घुस गई। महारानी रात में सोते समय बकरी को चारपाई के पाए से बांध देतीं हैं। इसी दौरान वहां बाघिन आकर बैठ गई। बताते हैं कि महारानी नींद में बाघिन को बकरी समझ कर सहलाती रहीं। तड़के जब हल्की रोशनी हुई तो बाघिन को देखकर वह चीखते हुए घर के अंदर भागीं। इसके बाद किसी तरह बाघिन को गांव से बाहर खेतों की तरफ भगाया गया। इस दौरान बाघिन ने बकरी को मार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed