{"_id":"69ba586e91bf0a7a1708a4ba","slug":"woman-had-her-daughter-in-law-misdeeds-by-her-lover-in-pilibhit-2026-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: पीलीभीत में सास ने अपने प्रेमी से कराया बहू का दुष्कर्म, फिर वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पीलीभीत में सास ने अपने प्रेमी से कराया बहू का दुष्कर्म, फिर वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
Wed, 18 Mar 2026 01:17 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:17 PM IST
सार
पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र से शर्मनाक मामला सामने आया है। क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने अपनी सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि सास ने अपनी प्रेमी से विवाहिता का दुष्कर्म कराया। वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
पीलीभीत में एक विवाहिता ने दुष्कर्म के मामले में अपनी सास और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित विवाहिता ने बरखेड़ा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसके ससुर की मृत्यु हो चुकी है। उसकी सास के सुनील नाम के युवक से अवैध संबंध हैं। विवाहिता ने बताया कि उसका पति दूसरे शहर में रहकर नौकरी करता है। इस बीच उसकी सास अपने प्रेमी को घर पर बुलाती है।
विज्ञापन
सास ने बनाया वीडियो
विवाहिता ने एक दिन दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया, जिससे दोनों बौखला गए। आरोपी सुनील ने विवाहिता से दुष्कर्म किया। सास ने उसका वीडियो बना लिया और कहा कि अगर अपने पति और मायके वालों को बताया तो वह यह वीडियो वायरल कर देगी। इसके बाद आरोपी सुनील ने ब्लैकमेल कर उससे कई बार दुष्कर्म किया। सास ने वीडियो डिलीट करने की बात कहकर उस पर खटीमा चलने का दबाव बनाया।
यह भी पढ़ें- UP: 'देखो... अजय का रसूख टूट रहा है', सफेदपोश आका भी न बचा सके बुलडोजर के पंजे से, 40 और दुकानों टूटेंगी!

खटीमा में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
मना करने पर नशा सुंघाकर उसको खटीमा ले गए। वहां तीन दिन तक सास और उसके प्रेमी सुनील ने उसे बंधक बनाकर रखा। सुनील ने दुष्कर्म किया। किसी तरह वह वहां से छूटकर भागकर घर आई। इसके बाद थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी सास और उसके प्रेमी सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।