{"_id":"648afdc2675ff8404c0c2118","slug":"woman-became-pregnant-even-after-getting-copper-t-in-pilibhit-2023-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'बधाई हो आप मां बनने वाली हैं': नर्स के यह कहते ही भड़क गई महिला, बोली- मैंने तो कॉपर टी लगवाई थी; हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बधाई हो आप मां बनने वाली हैं': नर्स के यह कहते ही भड़क गई महिला, बोली- मैंने तो कॉपर टी लगवाई थी; हंगामा
Fri, 16 Jun 2023 06:35 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 16 Jun 2023 06:35 AM IST
सार
महिला ने कॉपर टी लगवाई थी। इसके बावजूद वह गर्भवती हो गई। जब वह जिला अस्पताल में जांच कराने पहुंची तो नर्स ने कहा कि बधाई हो, आप मां बनने वाली हैं। यह सुनकर महिला भड़क गई। उसने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पीलीभीत के जिला महिला अस्पताल में एक नर्स को महिला को गुड न्यूज (खुशखबरी) सुनाना महंगा पड़ गया है। नर्स ने महिला से कहा था कि आप मां बनने वाली हो, मिठाई खिलाओ। नाराज महिला ने शिकायत अधिकारियों से कर दी है। उसने नर्स पर मिठाई की मांग करने का आरोप लगाया। अधिकारियों ने मामले की जांच की तो इस प्रकरण की असली वजह सामने आई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- महिला सिपाही का शोषण: पुलिसकर्मी पति ने छोड़ा साथ, सीओ पद से रिटायर ससुर ने कर डाली शर्मनाक करतूत
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को शिकायत करने वाली महिला को महिला अस्पताल में बुलाया गया। प्रभारी सीएमएस डॉ राजेश कुमार ने शिकायत के संबंध में बातचीत की। महिला ने बताया कि गर्भ न ठहरे, इसलिए उसने कॉपर-टी लगवाई थी, लेकिन बुधवार को वह जिला महिला अस्पताल आई। यहां नर्स ने जांच की और कहा कि आप मां बनने वाली हो, मुझे मिठाई खिलाओ। इस पर दोनों में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
Trending Videos