फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman beaten up, threatened to be killed

Pilibhit News: महिला से मारपीट, जान से मारने की दी धमकी

Sun, 24 Aug 2025 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Woman beaten up, threatened to be killed
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पड़ोसियों और जेठ पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि जेठ के परिचित युवक उसे देखकर अश्लील हरकतें करते हैं और विरोध करने पर धमकी देते हैं। शिकायत करने पर जेठ ने आरोपियों के साथ मिलकर मारपीट की।
विज्ञापन

महिला ने सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके और जेठ के घर के बीच कोई दीवार नहीं है। आरोप है कि जेठ के घर आने वाले साहिल निवासी जंगरौली और रहीस निवासी सराय आए दिन उसके साथ अश्लील हरकतें करते हैं। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि शिकायत करने पर दोनों युवकों के साथ उसका जेठ भी घर में घुस आया और गाली-गलौज कर मारपीट की। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed