फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   With yourself , to love wildlife too

खुद के साथ, वन्य जीवों को भी करें प्यार

Fri, 06 Nov 2015 11:23 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 06 Nov 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
With yourself , to love wildlife too
अमर उजाला कार्निवल के माध्यम से पीलीभीत के इतिहास में शुक्रवार को एक और कड़ी जुड़ गई। वन्यजीवों के संरक्षण व संवर्धन को लेकर तमाम स्कूली बच्चों ने एक साथ शपथ लेकर मोस्ट पीपुल होल्डिंग पिक्चर ऑफ एनिमल्स विश्व रिकॉर्ड बनाया। अब तक यह रिकॉर्ड इंदौर के नाम था। वहां एंजिल क्रियेशन संस्था के तत्वावधान में कमला नेहरू प्राणि संग्रहालय में 257 बच्चों ने अपने हाथों में वन्यजीव पोस्टर लेकर उनके संरक्षण व संवर्धन की शपथ लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन

शहर के गांधी स्टेडियम में रचे गए इस इतिहास के दौरान पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए शुक्रवार को अमर उजाला के सहयोग से फ्यूचर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ने 686 विद्यार्थियों ने सफलता पूर्वक वन्यजीवों के संरक्षण व संवर्धन की शपथ लेकर पीलीभीत के नाम नया रिकॉर्ड दर्ज कर दिया। गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को घड़ी ने जैसे ही अपराह्न 1.52 बजाए, मैदान में लिटिल एंजिल्स स्कूल, अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज, संतराम सरस्वती शिशु मंदिर, रोजी फ्लावर स्कूल, चिरौंजीलाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर, नीलू कोचिंग सेंटर व जेपी क्लासेज के विद्यार्थियों ने पंक्तिबद्ध होकर वन्यजीव संरक्षण व संवर्धन की शपथ ली। इस दौरान विद्यार्थी लगातार दस मिनट तक हाथों में वन्यजीव संरक्षण के पोस्टर लिए खड़े रहे।
विज्ञापन

इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के गवाह बने जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अफसरों व शिक्षक शिक्षिकाओं ने सबको बधाई दी। इससे पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने सभी को वन्यजीवों के संरक्षण व संवर्धन की शपथ दिलाई। चेयरमैन प्रभात जायसवाल, सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने वल्र्ड रिकार्ड के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब दो इनाम पाओ
दिवाली कार्निवल के दौरान कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें फ्यूचर ग्रुप के असिस्टेंट आफीसर रोहित कुमार व विनोद वर्मा ने विद्यार्थियों से हिस्ट्री, मैथ, जरनल नॉलेज आदि से जुड़े सवाल किए। इसमें सटीक जवाब देने वाले विद्यार्थियों को इनाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed