{"_id":"f272111e4e4a11729c5599500420e914","slug":"will-graduate-from-howard-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हावर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करेगा पुलकित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हावर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करेगा पुलकित
पीलीभीत।
Updated Mon, 06 Apr 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्रमुख
विज्ञापन
चिकित्सक डॉ. पीयूष अग्रवाल के पुत्र पुलकित अग्रवाल अमेरिका की हावर्ड
यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई करेगा। उसने अमेरिका की कई यूनिवर्सिटी
में प्रवेश परीक्षा दी थी जिसमें आईबी लीग की आठ यूनिवर्सिटी में से हावर्ड
सहित सात यूनिवर्सिटी में उसका चयन हुआ है।
डॉ. पीयूष ने बताया कि पुलकित की प्रारंभिक शिक्षा शहर के लिटिल एंजिल्स स्कूल से हुई थी। कक्षा दो के बाद कक्षा छह तक की पढ़ाई नैनीताल स्थित शेरवुड कॉलेज से की और इस समय देहरादून स्थित दून स्कूल से पढ़कर इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। उन्होंने बताया हाईस्कूल में टॉप करने के बाद उसे दून स्कूल की ओर से अमेरिका जाने का अवसर मिला था तब से ही वह ग्रेजुएट की पढ़ाई अमेरिका से करने की तैयारी में जुट गया था।
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि पुलकित को पढ़ाई के प्रेरणा अपने दादा स्वर्गीय डॉ. घनश्याम दास अग्रवाल से मिली थी। पुलकित की इस सफलता पर शुभचिंतकों ने बधाई दी है।