फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Will be in full Pcpedha Industrial Hub approval

भरा पचपेड़ा में बनेगा औद्योगिक हब मिली मंजूरी

Wed, 14 Oct 2015 11:32 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 14 Oct 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम भरा पचपेड़ा में जिला प्रशासन द्वारा अधीग्रहीत की गई 484.063 हेक्टेअर भूमि औद्योगिक हब बनाने का रास्ता साफ हो गया है। जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में भेजे गए इसके प्रस्ताव को शासन द्वारा मंजूर कर लिए जाने के बाद प्रदेश शासन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव (राजस्व) सुरेश चंद्रा की ओर से जारी की गई इस अधिसूचना की प्रति उपलब्ध कराते हुए प्रदेश के खादी ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने यह सफलता अपने प्रयासों से मिलने का दावा किया। उन्होंने कहा कि वह काफी लंबे समय से राजनीति में हैं। कई बार विधायक भी रहे व प्रदेश सरकार में मंत्री भी हैं। सड़क, शिक्षा, चिकित्सा आदि के क्षेत्र में उन्होंने काफी विकास कराए हैं, लेकिन इसके इसके बाद भी युवा उनसे अक्सर यह पूछ लेते थे कि उन्हें रोजगार दिलाने के लिए उन्होंने क्या प्रयास किए। युवाओं के इस सवाल का जवाब देने के लिए ही उन्होंने जिले में औद्योगिक हब की स्थापना की दिशा में प्रयास शुरू किया। शुरू में इसका विरोध भी हुआ, लेकिन सफलता पिछले माह ही मिल सकी। उन्होंने कहा कि भरा पचपेड़ा में अधिग्रहीत भूमि को औद्योगिक विकास निगम को नया औद्योगिक हब बनाने के लिए दे दी गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस जमीन पर विभिन्न प्रकार के उद्योग स्थापित होने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि औद्योगिक हब की स्थापना के बाद से जिले के करीब एक लाख युवाओं को विभिन्न तरह के रोजगार मिल जाएंगे। इससे जिले के युवाओं की एक हद तक बेरोजगारी दूर हो सकेगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed