फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wild Animals

मझोला के पास सड़क पर बाइक सवार पर तेंदुए ने मारा झपट्टा

Fri, 03 Jul 2020 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
Wild Animals
अमरिया। जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में घूम रहे तेंदुए ने मझोला से खरीदारी कर ससुराल जाते बाइक सवार पर झपट्टा मार दिया। बाइक सवार ने रफ्तार तेज करके अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी। वन कर्मियों ने मौका मुआयना कर तेंदुए के पगमार्क ट्रेस किए। उसके बाद ग्रामीणों को तेंदुए के खतरे के प्रति सचेत किया गया।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव भानडांडी निवासी मोहम्मद एजाज ने बताया कि मझोला भिकारीपुर मार्ग से बुधवार की शाम सात बजे वह बाइक से पत्नी, बच्चों के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने ससुराल हुलकरी ढकिया जा रहा था। ढकिया मझोला मार्ग पर गांव से दो किलोमीटर पहले पोलीगंज अस्पताल कॉलोनी से कुछ दूरी पर सड़क किनारे बैठे तेंदुए ने अचानक उसकी बाइक पर छलांग लगा दी। तेंदुए को देखते हुए शोर मचाकर उसने तेजी से बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और उसे दौड़ाते हुए गांव हुलकरी ढकिया पहुंचा। वहां से डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर यूपी 112 पुलिस के हेड कांस्टेबिल अमर सिंह और फारुख अहमद ने मौके पर पहुंचने के बाद वन विभाग को बताया। मौके पर पहुंचे डिप्टी रेंजर देव ऋषि सक्सेना, टाइगर ट्रेकर चेतन कुमार ने तेंदुए के पगमार्क ट्रेस किए। डिप्टी रेंजर ने बताया कि बुधवार देर शाम भिकारीपुर मझोला मार्ग पर हुलकरी ढकिया के पास सड़क किनारे एक तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिली थी। उस इलाके में निगरानी बढ़ाकर ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed