Pilibhit News: शिकार की फिराक में था टाइगर, मौत को मात देकर उड़ गया मोर, देखिए रोमांचित करने वाला वीडियो
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन स्थल पर सोमवार को घूमने आए सैलानियों को रोमांचकारी नजारा देखने को मिला। एक टाइगर नहर पटरी पर मोर का शिकार करने की फिराक में था, लेकिन मोर उसे मात देकर उड़ गया। इस नजारे को सैलानियों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के जंगल में बाघ को घूमता करते देख सैलानी रोमांचित होते हैं, लेकिन जब शिकार की कोशिश का नजारा देखने को मिल जाए तो वह यादगार बन जाता है। सोमवार को पीटीआर (पीलीभीत टाइगर रिजर्व) में जंगल सफारी की सैर के दौरान सैलानियों को ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला। नहर पटरी पर मोर का शिकार करने के लिए बाघ ने एक मिनट तक मशक्कत की, लेकिन अंत में मोर चकमा देकर उड़ गया। नजारा देख सैलानी गदगद हो उठे। वीडियो भी बना लिया।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन स्थल का आनंद लेने के लिए सोमवार को शाहजहांपुर के कुछ सैलानी यहां पहुंचे थे। शाम की शिफ्ट में जंगल सफारी को बुक कराने के बाद जंगल की सैर पर निकले। नहर पटरी मार्ग पर पहुंचते ही दूसरे छोर पर झाड़ियों में दुबके बैठा बाघ दिखाई दिया। इससे पहले सैलानी कुछ समझ पाते कि बाघ हल्के कदमों से आगे बढ़ने लगा।
सैलानियों ने कैमरे में कैद लिया नजारा
सैलानियों ने नजर दौड़ाई तो करीब 20 मीटर दूरी पर मोर को बैठे देखा। बाघ मोर का शिकार करने की फिराक में था। करीब एक मिनट में बाघ ने तीन कदमों की दूरी तय की, जैसे ही बाघ ने छलांग लगाने की कोशिश की, भनक लगते ही मोर चकमा देकर उड़ गया। इस नजारे को देख सैलानी खुश हो उठे। पूरे दृश्य को कैमरे में भी कैद कर लिया। जिसे सोशल मीडिया पर भी वायरल किया।
बाघों की निराली दुनिया बनी पीटीआर की पहचान
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों की दुनिया निराली है। जंगल का अनुकूल वातावरण होने के चलते बाघों की संख्या भी बेहतर है। यही वजह है कि पर्यटन सत्र के दौरान जंगल की हरियाली के बीच बाघों को विचरण करते देखने के लिए जनपद के अलावा दूरदराज से भी सैलानी यहां पहुंचते हैं। ऐसा भी नहीं है कि जंगल सफारी के दौरान हर बार बाघ के दीदार हों, लेकिन दिन में एक-दो वाहनों पर सवार सैलानियों को बाघ के दीदार हो जाते हैं। हालांकि अधिकांश समय जंगल में बाघ के खुले रूप से घूमने का नजारा देखने को मिलता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.