फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   wild animal

खेत में काम कर रहे मजदूरों ने देखा तेंदुआ, मची चीख पुकार

Fri, 17 Sep 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
wild animal
अमरिया। तहसील क्षेत्र के गांव सूरजपुर में आबादी के आसपास तेंदुए घूम रहा है। खेतों के अलावा घरों के करीब तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। बृहस्पतिवार की सुबह गन्ने के खेतों से बाहर निकला तेंदुआ खेत में काम कर रहे मजदूरों की ओर पहुंच गया। तेंदुए को देख मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। शोर-शराबा करने पर तेंदुआ गन्ने के खेतों में वापस चला गया। इसकी सूचना वन कर्मियों को दी गई। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पगचिह्न ट्रेस कर ग्रामीणों को अलर्ट करते हुए निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव जोशी कॉलोनी निवासी सुधीर मंडल ने बताया कि गांव सूरजपुर के पास जसविंदर सिंह के खेतों में बने कमरों में रहकर उनके मजदूर लकड़ी कटान का काम कर रहे हैैं। बृहस्पतिवार की सुबह एक तेंदुआ गन्ने के खेत से निकलकर मजदूरों की ओर पहुंच गया। तेंदुए को सामने देख मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंचे वन दरोगा सोनी सिंह, शैलेंद्र कुमार, चेतन कुमार, कैलाश कुमार ने पगचिह्न ट्रेस किए। वन दरोगा सोनी सिंह ने बताया कि गांव सूरजपुर के लोग मृत जानवरों को डबरी किनारे डाल देते हैं। तेंदुआ मृत जानवरों को खाता है। तेंदुआ छोटा है। जंगल से भटक कर सूरजपुर क्षेत्र में पहुंच गया है। तेंदुए को क्षेत्र में भरपूर भोजन मिल रहा है। छुपने के लिए झाड़ियां भी भरपूर है। इसलिए यहां से जाना नहीं चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed