फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   wild animal

नेपाली हाथियों ने दस एकड़ फसल को कर दिया तहस-नहस

Sun, 22 Aug 2021 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
wild animal
पीलीभीत। पीटीआर प्रशासन के लचर रवैया से नेपाली हाथी लगातार किसानों की फसल चौपट कर रहे हैं। पहले माला रेंज में कई एकड़ धान की फसल उजाड़ दी। शनिवार को तड़के महोफ रेंज में करीब दस एकड़ धान की फसल हाथियों ने तहस नहस कर दी है। जबकि हाथियों की निगरानी के लिए पीटीआर की ओर से चार टीमें लगाई गई हैं। इसके बाद भी हाथियों की लोकेशन टीम के सदस्यों को नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व की ओर से जनपद की सीमा नेपाली हाथियों ने प्रवेश किया था। इसके बाद आठ अगस्त को हाथियों के झुंड ने महोफ रेंज में लालपुल के निकट खटीमा हाईवे पर डेरा जमा लिया था। कड़ी मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने हाथियों को उत्तराखंड की सुरई रेंज की ओर खदेड़ दिया। तीन दिन के बाद हाथियों का झुंड फिर महोफ रेंज में लौट आए। इसके बाद निगरानी मे जुटी वनकर्मियों की टीम ने इन्हें खदेड़ने की कोशिश की, मगर हाथी 15 अगस्त को माला रेंज में आ गए। इससे वनकर्मियों की मुश्किलें और बढ़ गई। मंगलवार को हाथियों का झुंड माला रेलवे स्टेशन के निकट वनकर्मियों ने देखा। इनको खदेड़ने के लिए पीटीआर प्रशासन की ओर से चार टीमें बनाई गई है। मगर पीटीआर प्रशासन के लचर रवैया से हाथी जंगल से निकल लगातार किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे है। 20 अगस्त की रात हाथियों का झुंड फिर महोफ रेंज में पहुंच गया। इससे गांव बिठौरा खुर्द के पास जंगल के बाहर निकलने हाथियों ने किसान रजतकांत की पांच एकड़, मनप्रीत सिंह की तीन एकड़, कृष्णा मिस्त्री, अनिल, हरिधर, शशान, निरजंन की दो एकड़ समेत दस एकड़ धान की फसल बर्बाद कर दी है। जबकि पीटीआर प्रशासन की ओर से हाथियों की निगरानी के लिए चार टीमों को लगाया गया है। ऐसे में निगरानी होने के बाद भी हाथियों का झुंड किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे है। जबकि जिम्मेदार अफसरों को इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री ने किया मौका मुआयाना
बिठौरा खुर्द में हाथियों द्वारा किसानों की फसल को तहस नहस करने की सूचना पर पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने मौके पर पहुंचकर फसल को देखा। उन्होंने किसानों को फसल का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने पीटीआर के अधिकारियों से भी वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों से नेपाली हाथी महोफ और माला रेंज में डेरा जमाएं हुए हैं। इनकी निगरानी के लिए टीमों को लगाया है। शुक्रवार की रात फिर हाथी माला से निकलकर महोफ रेंज में पहुंच गए। कुछ किसानों की फसल को भी तहस नहस किया है। हालांकि हाथी फिर से माला रेंज में पहुंच गए है। खदेड़ने का प्रयास जारी है। - जावेद अख्तर, फील्ड डायरेक्टर, पीटीआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed