{"_id":"61117d738ebc3ef3932c194f","slug":"wild-animal-pilibhit-news-bly455909024","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौजल्हा क्षेत्र में हाथियों ने रविवार की रात फिर फसल की तहस नहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौजल्हा क्षेत्र में हाथियों ने रविवार की रात फिर फसल की तहस नहस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। नेपाल की ओर से लग्गा बग्गा के जंगल में शरण लिए हाथी लगातार उत्पात मचा रहे हैं। रविवार रात भी आधी रात के बाद हाथियों ने जंगल से बाहर निकलकर आबादी के निकट चहलकदमी कर काफी फसल तहस नहस कर दी। ग्रामीणों ने शोर-शराबा कर हाथियों को खदेड़ा। हाथियों की चहल कदमी से ग्रामीणों में भय बना हुआ है।
पीटीआर की बराही रेंज के शारदा पार लग्गा भग्गा जंगल में नेपाल के हाथियों ने कई दिनों से आबादी के निकट उत्पात मचा रखा है। रात में जंगल से निकलकर किसानों की फसलों और झोंपड़ियों को रौंद रहे हैं। हाथियों की चहलकदमी को देखते पीटीआर प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। रात में हाथियों का उत्पात शुरू होते ही निगरानी कर रहे वनकर्मी ग्रामीणों की मदद से हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ देते हैं, मगर अगले दिन भी रात में हाथियों का उत्पात शुरू हो जाता है। रविवार रात भी जंगल से निकलकर हाथी थारू पट्टी के निकट फसल को रौंदते हुए आबादी के निकट पहुंच गए। पहले से ही सतर्क बैठे ग्रामीणों ने शोर शराबा करना शुरू कर दिया। वनकर्मियों के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने हाथियों को खदेड़ दिया। हाथियों की चहल कदमी से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। बराही रेंजर वजीर हसन ने बताया कि लग्गा भग्गा क्षेत्र में हाथियों की सक्रियता को देखते हुए क्षेत्रीय वनकर्मियों को लगातार निगरानी को कहा गया है। रात में हाथियों की चहल कदमी मिलते ही पटाखों को दाग उन्हें खदेड़ा जा रहा है।
दुधवा टाइगर रिजर्व के वफरजोन से निकले हाथियों के दूसरे झुंड ने बढ़ाई मुश्किलें
पखवाड़ा भर बाद दुधवा टाइगर रिजर्व के वफर जोन के जंगल से हाथियों का झुंड दोबारा हरीपुर जंगल में पहुंचने की जानकारी पर विभागीय अफसरों में अफरा तफरी मच गई। हाथियों के झुंड के आने की जानकारी पर कर्मचारियों को निगरानी को लगाया गया। बराही रेंज के कर्मचारियों की सक्रियता से इस दूसरे झुंड को खदेड़ना शुरू किया, तो यह जंगल के रास्ते से महौफ रेंज की ओर चला गया। हालांकि पीटीआर प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
14 जुलाई को शारदा नदी किनारे गांव राहुलनगर के समीप हाथियों का झुंड आ गया था। चार दिन तक हाथियों के झुंड ने आसपास के गांवों में जमकर उत्पात मचाया था। बाद में झुंड संपूर्णानगर होते हुए दुधवा टाइगर रिजर्व के वफर जोन में चला गया था। शनिवार रात को हाथियों का झुंड हरीपुर जंगल में फिर आ गया। इसकी जानकारी पर विभागीय अफसरों में हड़कंप मच गया। हरीपुर रेंजर साजिद हसन ने बताया कि झुंड की जानकारी पर कर्मचारियों को निगरानी पर लगाया गया। झुंड में करीब 15 हाथी शामिल होने की जानकारी मिली। झुंड ने आसपास इलाके में कोई नुकसान नहीं किया। झुंड बराही रेंज होते ही महोफ रेंज की ओर रविवार रात को चला गया।