फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   wild animal

घर के बाहर से तेंदुआ उठा ले गया कुत्ता

Sat, 24 Jul 2021 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
wild animal
पीलीभीत।। जंगल से निकला एक तेंदुआ रात शाहगढ़ के समीप एक ग्रामीण के घर के बाहर से कुत्ता उठा ले गया। आहट पर जागे परिजनों द्वारा शोर-शराबा करने पर तेेंदुआ भाग निकला। सूचना पर पहुंची सामाजिक वानिकी टीम ने जानकारी जुटाते हुए पगचिह्न ट्रेस किए हैं।
विज्ञापन

जंगल से बाहर निकलकर वन्यजीवों का आबादी क्षेत्र में पहुंचने का सिलसिला जारी है। पीटीआर की माला रेंज से सटे इलाके में शाहगढ़ गांव बसा है। गांव निवासी बलवंत सिंह का घर गांव के बाहर रेल पटरी किनारे स्थित है। बृहस्पतिवार रात जंगल से बाहर घूम रहा एक तेंदुआ रेल पटरी के रास्ते होते हुए बलवंत सिंह के घर के समीप आ पहुंचा। बताते हैं कि मौका पाते हुए तेेंदुआ घर के बाहर घूम रहे कुत्ते पर हमलाकर उसे उठा ले गया। आहट पर परिजन बाहर निकले और शोर शराबा किया। इस पर तेंदुआ वहां से भाग निकला। घटना की सूचना सामाजिक वानिकी की टीम को दी गई। पूरनपुर रेंज के रेंजर अयूब हसन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बलवंत सिंह के परिजनों से घटना के बाबत जानकारी की। वनकर्मियों ने मौके पर पगचिह्न ट्रेस किए। रेंजर अयूब हसन ने बताया कि झाड़ियां होने के चलते तेंदुआ यहां तक आ पहुंचा था। पगचिह्न ट्रेस करने के बाद निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed