{"_id":"5f78d7cc8ebc3e9b7638a9da","slug":"wife-beats-husband-pilibhit-news-bly4220766129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को प्रेमिका के साथ देख भड़की पत्नी, सड़क पर घसीटकर जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति को प्रेमिका के साथ देख भड़की पत्नी, सड़क पर घसीटकर जमकर पीटा
विज्ञापन
पति की पिटाई करते हुए पत्नी का वीडियो वायरल।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। प्रेमिका के घर में पति को आपत्तिजनक हालत में देख पत्नी का पारा चढ़ गया। गुस्से लाल पत्नी ने पति की घर के बाहर घसीटकर लात घूंसों से जमकर पिटाई की। शुक्रवार रात करीब 11 बजे सड़क पर पति की पिटाई होते देख मोहल्लेवालों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे दिन भर शहर में मामले की चर्चा होती रही। वहीं पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।
कोतवाली थाना क्षेत्र की नकटादाना के पास स्थित सरकारी कॉलोनी में शुक्रवार रात करीब 11 बजे अचानक हंगामा होने लगा। वहां कुछ ही देर में भीड़ लग गई। लोगों ने जाकर देखा तो एक महिला पति को थप्पड़ों और लात घूसों से पीट रही थी। उस महिला ने पति को प्रेमिका के साथ उसके घर में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। पत्नी को सामने देखकर उसके पति और प्रेमिका की हालत खराब हो गई। इसके बाद पत्नी ने अपना पूरा गुस्सा पति पर उतार दिया। पत्नी अपने पति को पीटते हुए सड़क पर ले आई और हंगामा करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला को समझाकर शांत किया। महिला के पति के साथ पकड़ी गई महिला सरकारी कर्मचारी है। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका पति पेशे से अधिवक्ता है। वह लखनऊ में रहकर वकालत करता है। वहीं उसका इस महिला से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। विरोध करने पर पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। पत्नी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर कोतवाली श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।