{"_id":"e43e2c5df32c6873a1173ad8b838effc","slug":"who-wins-who-loses-decided-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसकी जीत, किसकी हार, फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसकी जीत, किसकी हार, फैसला आज
पीलीभीत।
Updated Sat, 31 Oct 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत के 4338 प्रत्याशियों के किस्मत का पिटारा
विज्ञापन
आज से खुलने लगेगा। तीन प्रेक्षकों की निगरानी में सुबह सात बजे से मतगणना
शुरू होगी। शनिवार की देर शाम अधिकारियों ने मतगणना स्थलों का जायजा लिया।
चार चरणों में हुए पंचायत चुनावों की मतगणना की तैयारियां शनिवार देर शाम मुकम्मल कर ली गईं। जिले में मतगणना का कार्य छह मतगणना स्थलों पर रविवार सुबह सात बजे से शुरू होगी।
इसके तहत जिला पंचायत सदस्य पद के 576 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 3762 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। मतगणना स्थलों पर वोटों की गिनती के लिए 136 टेबल लगाए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर आठ कर्मचारी और एक एआरओ मौजूद रहेगा।
इसकी जिम्मेदारी सात जोनल आफिसर व करीब 1200 मतगणना कर्मियों को दी गई है। इस दौरान एक टेबल पर एक प्रत्याशी का एक मतगणना एजेंट मौजूद रहेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी मासूम अली सरवर ने बताया कि मतगणना का कार्य निष्पक्ष हो, इसके लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। मतगणना स्थलों में अनावश्यक रूप से किसी को भी घुसने की इजाजत नहीं दी जाएगी। मतगणना स्थलों पर घूमने वाले पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
मतगणना स्थलों के आसपास नहीं बिकेगी शराब
मतगणना स्थल के आठ किलोमीटर परिधि में पड़ने वाली देशी शराब/विदेशी मदिरा/पोस्त आदि की फुटकर दुकानें रविवार को पूरी तरह से बंद रहेंगी। होटल रेस्टोरेंट व ढाबों पर भी शराब बेचने व परोसने पर मतदान समाप्ति तक पाबंदी रहेगी।
मतदान कराने वाले नहीं कराएंगे मतगणना
जिन सहायक निर्वाचन अधिकारियों द्वारा जिस न्याय पंचायत/क्षेत्र पंचायत के वार्ड में नामांकन से लेकर मतदान तक कार्य किया गया है, उस न्याय पंचायत/क्षेत्र पंचायत के वार्ड की मतगणना कार्य में उनकी ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इन अधिकारियों की ड्यूटी मैनुअल के आधार पर करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
यहां होगी मतगणना
ब्लाक मतगणना स्थल
बीसलपुर नवीन मंडी स्थल बीसलपुर
बिलसंडा गांधी स्मारक इं.कॉ. बिलसंडा
मरौरी नवीन मंडी समिति पीलीभीत
बरखेड़ा जीजीआईसी बरखेड़ा
अमरिया राजकीय इंटर कॉलेज बरखेड़ा
ललौरीखेड़ा नवीन मंडी समिति पीलीभीत
पूरनपुर नवीन मंडी स्थल पूरनपुर
पूरनपुर में 45 टेबल पर होगी मतगणना
पूरनपुर। तहसीलदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि मतगणना की तैयारी हो चुकी है। दो टीनशेड के नीचे लगाए गए 25-25 टेबल पर मतगणना होगी। प्रत्येक टेबल पर दो काउंटर होंगे।
एक काउंटर पर जिला पंचायत सदस्य जबकि दूसरे पर क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के मतों की गिनती होगी। रविवार को सुबह सात बजे से मतगणना होगी जो देर रात तक चलेगी। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम रहेंगे।
माधोटांडा रोड, मंडी गेट सहित स्थानों पर बैरियर बनाए जाएंगे। मंडी के एक गेट से प्रशासनिक अफसर, कर्मचारी प्रवेश करेंगे। जबकि दूसरे गेट से प्रत्याशी और उनके अभिकर्ता प्रवेश करेंगे।