फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Where former Prime Minister Atal Bihari stayed, now there is Atal Vatika

जहां ठहरे थे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी अब वहां अटल वाटिका

Sat, 25 Dec 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Where former Prime Minister Atal Bihari stayed, now there is Atal Vatika
पीलीभीत के मोहल्ला तखान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी की स्मृति में बनाई गई वाटिका। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी का पीलीभीत जिले से भी गहरा नाता रहा है। भारतीय जनसंघ के जमाने में वह पीलीभीत में कई बार आए। कई दशक पहले पीलीभीत नगर के मोहल्ला तखान में जनसंघ के नेता शिव स्वरूप मिश्रा एडवोकेट के आवास पर रुके थे। अटल जी को बरेली से लेने उनके साथ उनके सुपुत्र अवधेश मिश्रा एडवोकेट जीप में साथ बरेली गए थे। अब शिव स्वरूप मिश्रा और उनके पुत्र अवधेश मिश्रा का निधन हो चुका है।
विज्ञापन

उनकी तीसरी पीढ़ी के आनंद मिश्रा इस समय भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हैं। आनंद मिश्रा कहना है कि जहां पर अटल बिहारी वाजपेयी रुके थे उसी परिसर में उन्होंने एक वाटिका बनाई है। उसका नाम अटल वाटिका रखा है। उन्होंने अपने पिता से अटल बिहारी के सादगी भरे जीवन के बारे में बहुत बातें सुनीं हैं। लंबे अरसे तक भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे वीर सिंह का भी अब निधन हो चुका है। भाजपाई बताते हैं कि वीर सिंह का भी अटल बिहारी वाजपेयी से गहरा नाता रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी के जमाने के जनसंघ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में सक्रिय रहे अधिकतर नेता अब नहीं रहे लेकिन उनके परिजन उनकी यादें संजोए हैं। तीन बार शहर से विधायक रहे बीके गुप्ता भी अटल बिहारी वाजपेयी के साथ कई कार्यक्रमों में रहे। उनका भी निधन हो चुका है।
विज्ञापन

भाजपा की बाइक रैली आज
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने बताया कि चारों विधानसभा क्षेत्रों में अटल जी की जयंती पर बाइक रैली निकाली जाएगी। दिन में 11 बजे रैली शुरू होगी। शाम को चार बजे समापन होगा। सभी विधायक अपने अपने क्षेत्र में रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके अलावा प्रत्येक बूथ पर भाजपा जयंती मनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed