{"_id":"61c6162affdcd818d43dc866","slug":"where-former-prime-minister-atal-bihari-stayed-now-there-is-atal-vatika-pilibhit-news-bly4703675129","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां ठहरे थे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी अब वहां अटल वाटिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां ठहरे थे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी अब वहां अटल वाटिका
विज्ञापन
पीलीभीत के मोहल्ला तखान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी की स्मृति में बनाई गई वाटिका।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी का पीलीभीत जिले से भी गहरा नाता रहा है। भारतीय जनसंघ के जमाने में वह पीलीभीत में कई बार आए। कई दशक पहले पीलीभीत नगर के मोहल्ला तखान में जनसंघ के नेता शिव स्वरूप मिश्रा एडवोकेट के आवास पर रुके थे। अटल जी को बरेली से लेने उनके साथ उनके सुपुत्र अवधेश मिश्रा एडवोकेट जीप में साथ बरेली गए थे। अब शिव स्वरूप मिश्रा और उनके पुत्र अवधेश मिश्रा का निधन हो चुका है।
उनकी तीसरी पीढ़ी के आनंद मिश्रा इस समय भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हैं। आनंद मिश्रा कहना है कि जहां पर अटल बिहारी वाजपेयी रुके थे उसी परिसर में उन्होंने एक वाटिका बनाई है। उसका नाम अटल वाटिका रखा है। उन्होंने अपने पिता से अटल बिहारी के सादगी भरे जीवन के बारे में बहुत बातें सुनीं हैं। लंबे अरसे तक भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे वीर सिंह का भी अब निधन हो चुका है। भाजपाई बताते हैं कि वीर सिंह का भी अटल बिहारी वाजपेयी से गहरा नाता रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी के जमाने के जनसंघ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में सक्रिय रहे अधिकतर नेता अब नहीं रहे लेकिन उनके परिजन उनकी यादें संजोए हैं। तीन बार शहर से विधायक रहे बीके गुप्ता भी अटल बिहारी वाजपेयी के साथ कई कार्यक्रमों में रहे। उनका भी निधन हो चुका है।
भाजपा की बाइक रैली आज
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने बताया कि चारों विधानसभा क्षेत्रों में अटल जी की जयंती पर बाइक रैली निकाली जाएगी। दिन में 11 बजे रैली शुरू होगी। शाम को चार बजे समापन होगा। सभी विधायक अपने अपने क्षेत्र में रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके अलावा प्रत्येक बूथ पर भाजपा जयंती मनाएगी।