{"_id":"62eac112ea63e628937f19b0","slug":"when-three-sisters-woke-up-together-their-eyes-became-moist-pilibhit-news-bly493419397","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सगी बहनों के एक साथ उठे जनाजे, तो नम हुईं सभी की आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सगी बहनों के एक साथ उठे जनाजे, तो नम हुईं सभी की आंखें
विज्ञापन
सानिया का फाइल फोटो।
- फोटो : PILIBHIT
जहानाबाद/पीलीभीत। जहानाबाद में हुए पटाखा विस्फोट में जान गंवाने वाली तीनों सगी बहनों के जनाजे बुधवार को एक साथ उठे, तो लोगों की आंखें नम हो गईं। अश्रुधारा के साथ लोग पीड़ित परिवार को ढांढस तो बंधा रहे थे, मगर खुद भी गम में डूबे दिखाई दिए। नमाज-ए-जनाजा के बाद तीनों के शव जब सुपुर्द-ए-खाक किए, तो लोगों की सिसकिया सुनाई दे रहीं थीं। पूरा कसबा गम में डूबा दिखाई दिया।
अमीज बेग अपनी दो बेटियों के लिए रिश्ता देखने में जुटे थे। बेटियों को हंसी-खुशी ससुराल विदा करने की तमन्ना थी। मगर उन्हें क्या पता था कि जिन बेटियों को विदा करने की तैयार कर रहे हैं, उन्हें निकाह से पहले ही दुनिया से विदा होना पड़ेगा। मंगलवार को उनके घर में हुए विस्फोट में उनकी तीन बेटियों की मौत हो गई। बरेली में पोस्टमार्टम के बाद जब तीनों के शव एक साथ उनके घर लाए गए, तो चारों ओर भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही थी। बेटियों की कोई तारीफ कर रहा था, तो कोई उनकी अच्छाइयां गिना रहा था।
शव देख सभी दुखी मन से उस घड़ी को कोस रहे थे, जब यह हादसा हुआ था। शव पहुंचने के करीब डेढ़ घंटा बाद तीनों शव दफनाने के लिए जब लोग लेकर चले, तो हर किसी की आंखें नम थीं। बस यही निकल रहा था कि यह क्या हुआ। काब्रिस्तान से पहले शौकत मियां ग्राउंड में नमाज-ए-जनाजा दी गई। इसके बाद तीनों के शव दफन कर दिए गए। इस दौरान जनमानस का सैलाब दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
पापा का चेहरा देखने की इच्छा के साथ मौत की नींद सो गई नगमा
जब नगमा को रेफर किया गया, तो उसके रिश्तेदार फिरोज बेग एंबुलेंस में थे। नगमा फिरोज बेग से अपनी बहनों की कुशल क्षेप पूछ रही थी। फिरोज ने बताया कि नगमा ने कहा कि उसके पापा ने उसे बड़े लाड़ प्यार से पाला है। कह रही थी- पापा को दिखा दो, पापा कहां हैं, बहनें तो ठीक हैं, उसके पेट में जलन पड़ रही है। यह कहते-कहते नगमा ने दम तोड़ दिया। आखिर इच्छा भी उसकी पूरी नहीं हो पाई थी। तब तक दुनिया से रुखसत हो गई। उसके साथ दो बहनों ने भी दम तोड़ दिया।
नगमा और सानिया की शादी के लिए चल रही थी बात
अजीम बेग बड़ी बेटी नगमा की शादी के लिए अमरिया क्षेत्र में रिश्ता देखकर आए थे। सानिया के रिश्ते की बात कस्बे में ही चल रही थी। दोनों की शादी की तैयारियां भी कर रहे थे। मगर उन्हें क्या पता कि बेटियां शादी से पहले ही दुनिया छोड़कर चली जाएंगी। सबसे छोटी बेटी निशा को भी ले जाएगी। तीनों की मौत से अजीम पूरी तरह टूटे दिखाई दिए।
मोहर्रम का तख्त भी रुकवा दिया
मोहर्रम को लेकर मंगलवार की शाम को कस्बे में तख्त उठना था। कुछ लोगों ने शुरुआत भी कर दी थी। मगर कस्बे में इतना बड़ा हादसा होने से सभी शोक में डूबे हैं। इससे कुछ लोगों ने पहुंचकर तख्त को यह कहकर रुकवा दिया कि इतना बड़ा हादसा होने के बाद तख्त उठाना ठीक नहीं है। इस पर तख्त उठाने वाले भी मान गए।

नगमा का फाइल फोटो।- फोटो : PILIBHIT

निशा का फाइल फोटो।- फोटो : PILIBHIT

जहानाबाद में जनाजे में शामिल लोग। संवाद- फोटो : PILIBHIT

जहानाबाद में मौजूद पुलिस। संवाद- फोटो : PILIBHIT

जहानाबाद में घर के वाहर लगी भीड़। संवाद- फोटो : PILIBHIT