{"_id":"621bd3e5d11c5328f9138d40","slug":"when-the-officer-refused-to-marry-the-girl-created-a-ruckus-in-the-tehsil-pilibhit-news-bly47680220","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से मुकरे अफसर तो युवती ने तहसील में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से मुकरे अफसर तो युवती ने तहसील में किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। सदर तहसील के एक अफसर पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप लगाकर दिल्ली की एक युवती ने शनिवार देर शाम को तहसील परिसर में हंगामा किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों में मारपीट भी हो गई। अफसर ने कोतवाली में युवती के खिलाफ लूट और ब्लैकमेल करने की तहरीर दी है। वहीं, युवती का कहना है कि वह दिल्ली पहुंचकर अफसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सदर तहसील में तैनात एक अफसर को शादी की वेबसाइट पर दिल्ली की युवती पसंद आई थी। दोनों में शादी को लेकर बातचीत हुई तो दोनों राजी हो गए। उसके बाद दोनों की मुलाकात होने लगीं। युवती का आरोप है कि अफसर ने शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बना लिए। इसी दौरान दौरान अफसर ने कुछ दिन शादी को लेकर बहानेबाजी की और बाद में इनकार कर दिया।
इस पर युवती शनिवार को दिल्ली से सीधे तहसील स्थित अफसर के आवास पर पहुंची। हंगामा करते हुए शादी से मना करने की वजह पूछी मगर अफसर कोई जवाब नहीं दे पाया था। हंगामा देख मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती और अफसर के बीच मारपीट भी हो गई। इसी बीच मौका देखकर अफसर सदर कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन
युवती पर चेन लूटने और पांच लाख रुपये लेने के बाद और पैसों के लिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। सदर कोतवाल हरीश वर्धन सिंह के अनुसार अफसर ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवती से भी फोन पर वार्ता की गई है। युवती ने बताया कि वह दिल्ली पहुंचकर अफसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगी।