फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   When not purchase paddy BKU said movement

धान खरीद न होने पर भाकियू करेगी आंदोलन

Tue, 17 Nov 2015 07:41 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Tue, 17 Nov 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन

भाकियू की मासिक पंचायत में धान खरीद केंद्रों पर खरीद न होने पर रोष व्यक्त किया गया। धान खरीद शीघ्र शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन

भाकियू नगर कार्यालय में हुई पंचायत में भाकियू के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष श्रीपाल सिंह यादव ने कहा कि धान खरीद को स्वीकृत अधिकांश खरीद केंद्र अभी तक नहीं लगे है। कई धान खरीद केंद्रों के ठेकेदार राइस मिलर्स है। राइस मिलर्स सीधी धान खरीद कर उसे खरीद केंद्रों पर हुई खरीद में दर्शा रहे है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। शीघ्र ही धान खरीद शुरू नहीं की गई तब भाकियू आंदोलन करेंगी।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष सुल्तान खां ने कहा कि माधोटांडा पुलिस एक कार्यकर्ता का उत्पीडन कर रही है। कार्यकर्ता का उत्पीडन बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उत्पीडन न रुकने पर एसओ माधोटांडा का घेराव होगा। रमेश मिश्र ने कहा कि क्षेत्र में डग्गामार वाहनों का संचालन कई बार शिकायत के बाद भी धड़ल्ले से हो रहा है। देहात क्षेत्र की बिजली सप्लाई भी लडख़ड़ाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 पंचायत की अध्यक्षता श्रीपाल सिंह यादव और संचालन दन्नूलाल राठौर ने किया। पंचायत में रामकुमार भोजवाल, सतीश पांडेय, रामकुमार प्रजापति, लाखन वर्मा, रामकुमार राठौर, दाताराम शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed