{"_id":"66429993a72787ee2501df06","slug":"when-law-enforcers-came-to-break-the-school-wall-the-principal-threatened-to-commit-suicide-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-116256-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्कूल की दीवार तोड़ने पहुंचे कानूनगो तो प्रधानाचार्य ने दी आत्मदाह की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्कूल की दीवार तोड़ने पहुंचे कानूनगो तो प्रधानाचार्य ने दी आत्मदाह की धमकी
विज्ञापन
मौके पर पहुंची टीम व लगी भीड़ । संवाद
एक घंटे तक चलता रहा हंगामा, बाद में बिना कार्रवाई लौटे अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। एक निजी स्कूल की दीवार तोड़ने के लिए कानूनगो व हलका लेखपाल जेसीबी लेकर पहुंचे तो प्रधानाचार्य ने बिना नोटिस दिए निर्माण तोड़ने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य ने आत्मदाह की धमकी भी दी। इस पर दीवार तोड़ने पहुंचे अधिकारी वहां से लौट गए।
टनकपुर हाईवे पर संचालित निजी स्कूल में हलका लेखपाल सौरभ गंगवार और कानूनगो लोकेश गंगवार अवैध निर्माण बताते हुए जेसीबी लेकर पहुंचे। मामले की जानकारी लगने पर विद्यालय की प्रधानाचार्य बाहर निकल आईं और प्रशासनिक अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगीं।
उनका आरोप था कि बिना नोटिस दिए निर्माण ढहाया जा रहा है। एक जनप्रतिनिधि के इशारे पर अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं। इस दौरान काफी देर तक वहां पर हंगामा चलता रहा। स्कूल का अधिकतर स्टाफ भी बाहर निकल आया। इस पर मौके पर पहुंचे अधिकारी वहां से लौट गए।
विज्ञापन
एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि तहसीलदार से किसी ने शिकायत की थी। जिस पर तहसीलदार ने मौके पर टीम को भेजा था। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।