फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   When atrocities on innocent Prisons shall enter : Hassan Mian

बेगुनाहों पर जुल्म किया तो जेलें भर जाएंगीं: हसन मियां

Fri, 25 Dec 2015 11:14 PM IST
plibhit
plibhit Updated Fri, 25 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
When atrocities on innocent Prisons shall enter : Hassan Mian

मौलाना हसनमियां कदीरी ने कहा कि प्रशासन ने उनके व उनके समर्थकों के खिलाफ झूठा मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन प्रशासनिक जुल्म के आगे झुकेंगे नहीं। प्रशासन ने यदि इस झूठे मुकदमे में किसी को भी गिरफ्तार किया तो वह धरने पर बैठ जाएंगे। यही नहीं प्रशासन ने अगर उन्हें गिरफ्तार करना चाहता है तो इसके लिए उसे अपनी जेल का दायरा बढ़ाना पड़ेगा। क्योंकि उसके बाद आवाम के लोग जेलें भरने लगेंगे।

विज्ञापन

जुमे की नमाज के बाद अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि वह अमन पसंद हैं तथा ऐसे ही लोगों की नुमाइंदगी करते हैं। जुलूस के दिन भी उन्होंने अथवा उनके किसी समर्थक ने ऐसी कोई बात नहीं कही, जिससे तनाव फैले, लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने उनसे उनके भाइयों से व निहत्थी आवाम से बदसलूकी की। उन पर लाठियां बरसाईं, गोली चलाई। उल्टे निहत्थे लोगों पर संगीन धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया। उन्होंने कहा कि वह पुलिस के इस जुल्म के आगे झुकेंगे नहीं। घटना के बाद से तमाम लोग उनसे मिल कर अथवा फोन पर कह रहे हैं कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया। खुशी के मौके को गम में बदलने का काम पुलिस-प्रशासन ने किया है। लिहाजा वह लोग उनके साथ हैं। हसनमियां कदीरी ने कहा कि अगर इस झूठे मुकदमे में पुलिस किसी को निर्दोष को गिरफ्तार करेगी तो वह धरने पर बैठ जाएंगे। अगर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया तो इतने अधिक लोग जेल जाने को तैयार हो जाएंगे कि जेलें छोटी पड़ जाएंगी।
विज्ञापन


दोषी एएसपी पर हो कार्रवाई
हसनमियां कदीरी ने कहा कि घटना के लिए मुख्य रूप से एएसपी सुधीर कुमार ही दोषी हैं। उन्होंने कहा कि डीएम से जब उनकी वार्ता हुई थी उस समय भी एएसपी मौजूद थे। उस दौरान भी वह इस तरह शर्तें रख रहे थे जैसे वह किसी पक्ष के पैरोकार हैं। इसके बावजूद उनकी हर बात पर वह लोग सहमत हो गए थे। घटना से यह साफ हो गया कि एएसपी पूरी तरह ऐसा करने की तैयारी कर के पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जिस सौहार्द के साथ प्रशासन से उनकी बात हुई थी व जैसा आश्वासन मिला था उससे साफ है कि एएसपी ने आवाम के साथ-साथ अपने अफसरों को भी गुमराह किया। हसनमियां ने पूरे मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच करा दोषी एएसपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed